फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pradhan relative murder

प्रधान के चचिया ससुर को गला रेतकर मार डाला

Wed, 02 Aug 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 02 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
pradhan relative murder
allahabad
सरायइनायत इलाके के ककरा दुबावल गांव में रविवार रात अपहरण के बाद अनिल मिश्रा (52) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने करीब चौबीस घंटे तक शव को छिपाए रखा। अपहरण का मुकदमा लिखकर पुलिस ने तलाश तेज की तो सोमवार रात किसी समय शव को गांव के तालाब में फेंक दिया। मंगलवार सुबह शव मिलने पर कोहराम मचा तो कई थानों की पुलिस के साथ अफसर पहुंचे। तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ककरा दुबावल गांव निवासी अनिल मिश्र का रविवार को धीरज पासी और खेताऊ पासी से कुछ विवाद हुआ। उसी रात वह लापता हो गए। रात भर खोजबीन में वह नहीं मिले तो बेटे अजीत ने सरायइनायत थाने में धीरज और खेताऊ समेत तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने धीरज समेत तीन लोगों को पकड़ा लेकिन वे खुद को बेकसूर बताते रहे। मंगलवार सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दुर्वासा ऋषि के मंदिर के बगल तालाब किनारे पानी में अनिल का शव देख लोगों ने शोर मचाया। वहां भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। अनिल के गले को धारदार हथियार से रेता गया था। कलाई और पैर पर भी चोट थी।
विज्ञापन


कुछ देर में वहां सीओ फूलपुर अभिनव कनौजिया सरायइनायत पुलिस के साथ पहुंच गए। अनिल की पैंट और मोबाइल फोन नदारद था। पुलिस का मानना है कि अनिल का कत्ल रविवार रात ही किसी घर के भीतर किया गया था। सोमवार को परिजनों ने तालाब, कुआं, नाला आदि सभी संभावित जगह देखा था मगर तब शव नहीं था। ऐसे में अनुमान है कि सोमवार रात कातिलों ने शव को लाकर तालाब किनारे फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी मौके पर आ गए। डॉग स्कवाड के साथ फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पहले तो खोजी कुत्ता तालाब के आसपास भटकता रहा। फिर उसे आरोपी धीरज पासी के घर ले जाया गया तो वह उस कमरे के सामने भौंकने लगा जिसमें ताला लगा था। कमरे की तलाशी में पुलिस को एक चापड़ के अलावा खून सना कपड़ा मिला। उसे फोरेंसिक जांच को रख लिया गया। अनिल की बहू नेहा ने सोमवार को दूसरी तहरीर दी जिसमें ककरा के पूर्व प्रधान आनंद मिश्र, सोनू, धीरज पासी, नीरज पासी के नाम है। नेहा ने लिखा है कि वे लोग लापता अनिल की तलाश कर रहे थे तभी रात करीब तीन बजे आरोपी तालाब की तरफ जाते दिखे। पीछा करने पर वे तालाब में कुछ फेंकते नजर आए। उनकी आहट मिलने पर आरोपी भाग गए। सुबह तालाब में शव मिला। पुलिस मुकदमा लिखकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed