{"_id":"59adb75d4f1c1b50738b5247","slug":"police-to-take-shuats-accounts-officer-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुआट्स के लेखाधिकारी को रिमांड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुआट्स के लेखाधिकारी को रिमांड पर लेगी पुलिस
अमर उजाला/इलाहाबाद
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने सीजेएम अदालत से शुआट्स के लेखाधिकारी को एक सप्ताह के रिमांड पर मांगा है। जिस पर बुधवार को बहस हो सकती है। एक्सिस बैंक में शुआट्स के 23.92 करोड़ के गबन की जांच कर रहे सीओ कर्नलगंज की ओर से अदालत में सोमवार को आवेदन पेश किया गया है। जिसमें कहा है कि राजेश ने जेल में लिए गए बयान में कुछ सबूतों को बरामद कराने की बात कही है। गबन के इस अहम मामले में विस्तार से पूछताछ की जानी है।
एसपी क्राइम बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विवेचना कर रहे सीओ कर्नलगंज ने पिछले सप्ताह राजेश का जेल में बयान लिया था। बयान के दौरान उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अभी भी कई अहम सवाल रह गए हैं, जिनके बारे में जानकारी तथा सबूतों की बरामदगी के लिए आरोपी राजेश को रिमांड पर लिया जाना जरूरी हो गया है। गबन के इस मामले में एक्सिस बैंक ने अपने यहां के बर्खास्त अधिकारी कमाल अहसान और शुआट्स के लेखाधिकारी राजेश कुमार के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन दोनों के बयान और विवेचना के आधार पर ही अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले सप्ताह तक शुआट्स और एक्सिस बैंक के नौ अधिकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
जांच में खुलासा हुआ है कि राजेश के पास ही चेक तथा अन्य प्रपत्र रहते थे। जबकि कमाल अहसान बैंक से उनको पास करता था। बयान में राजेश ने बताया कि उसने कई अहम साक्ष्यों को गुप्त तरीके से छिपाए रखा है, जिनको वह खुद ही बरामद कर सकता है। क्राइम ब्रांच की टीम पूरे दिन इस मुकदमे की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटी रही। छह सितंबर को हाईकोर्ट में अब तक की कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन
राजेश हाई सिक्योरिटी जोन में
इलाहाबाद। जेल प्रशासन ने शुआट्स के लेखाधिकारी राजेश कुमार को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा है। उससे लोगों के मिलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस बारे में गबन की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने जेल प्रशासन को लिखा था। उसी के आधार पर इस मामले की जांच कर रहे सीओ कर्नलगंज ने जेल प्रशासन को लिखा है।