Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police personnel Vikrant and Arjun granted bail by the High Court in a double murder case.

हाईकोर्ट : दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिसकर्मी विक्रांत व अर्जुन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Wed, 18 Nov 2026 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Nov 2026 08:09 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शामली के दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए पुलिसकर्मी विक्रांत व अर्जुन को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि आपराधिक अपीलों के भारी बैकलॉग को देखते हुए इस अपील की सुनवाई अगले चार दशक तक होने की संभावना बेहद कम है।

विज्ञापन
Police personnel Vikrant and Arjun granted bail by the High Court in a double murder case.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शामली के दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए पुलिसकर्मी विक्रांत व अर्जुन को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि आपराधिक अपीलों के भारी बैकलॉग को देखते हुए इस अपील की सुनवाई अगले चार दशक तक होने की संभावना बेहद कम है। वर्ष 1984 की आपराधिक अपीलें भी अब तक लंबित हैं। ऐसे में अपील के निस्तारण में लंबा समय लगने की आशंका को देखते हुए कोर्ट ने दोनों दोषियों की सजा निलंबित करते हुए जमानत मंजूर कर ली।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने विक्रांत और अर्जुन की ओर से दाखिल अपील में जमानत अर्जी पर दिया। मामला शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के मखमूलपुर गांव का है। अभियोजन के अनुसार पांच अप्रैल 2022 को रुपये के लेनदेन के विवाद में भूपेंद्र और उसके नाती अर्जुन को गांव बुलाया गया था। आरोप था कि उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। छह अप्रैल को दोनों के शव सल्फा गांव के जंगल में मिले थे।
विज्ञापन


आरोपियों की ओर से दलील दी गई कि प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई। अभियोजन का मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। हथियारों की बरामदगी और अन्य साक्ष्यों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए गए। राज्य सरकार और सूचनाकर्ता की ओर से जमानत का विरोध किया गया। उनका कहना था कि विक्रांत पुलिसकर्मी है और दोनों हत्याओं में कई लोग शामिल थे। कोर्ट ने विक्रांत और अर्जुन को निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर रिहा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed