{"_id":"6ae5a6cd8aa282fc1e052b9e","slug":"pocso-accused-acquitted-due-to-lack-of-evidence-orders-issued-for-action-against-the-investigating-officer-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत का फैसला : साक्ष्यों के अभाव में पॉक्सो आरोपी दोषमुक्त, विवेचक पर कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत का फैसला : साक्ष्यों के अभाव में पॉक्सो आरोपी दोषमुक्त, विवेचक पर कार्रवाई के आदेश
Sat, 31 Oct 2026 01:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:59 PM IST
सार
जिला न्यायालय की विशेष पॉक्सो अदालत ने दुष्कर्म और अपहरण के मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर आरोपी मो. कोसेन उर्फ लाला मियां को दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिला न्यायालय की विशेष पॉक्सो अदालत ने दुष्कर्म और अपहरण के मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर आरोपी मो. कोसेन उर्फ लाला मियां को दोषमुक्त कर दिया है। साथ ही विवेचना में लापरवाही बरतने के मामले में विवेचक के खिलाफ जांच कर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को दिया है। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश एवं अपर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पंकज श्रीवास्तव ने दिया है।
विज्ञापन
कर्नलगंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपी की ओर से अधिवक्ता भूपेंद्र पांडेय ने दलील दी कि लगाए गए आरोप झूठे हैं। पीड़िता अपने बयान से मुकर गई। लगाए गए आरोप साबित करने के लिए मेडिकल साक्ष्य नहीं हैं।
विज्ञापन
अदालत ने पाया कि अभियोजन आरोपों को पर्याप्त साक्ष्यों से साबित नहीं कर सका। इस पर उसे दोषमुक्त कर दिया गया। कोर्ट ने विवेचक अरविंद कुमार राय के खिलाफ नियमानुसार जांच कराकर कार्रवाई करने और इसकी जानकारी न्यायालय को देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन