फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petrol pump loot disclosed

पेट्रोल पंप से दस लाख की लूट का खुलासा

Tue, 10 May 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 10 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
तकरीबन आठ महीने पहले थरवई इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मार दस लाख रुपये लूट की वारदात का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, अवैध असलहा और लूटी गई रकम का हिस्सा मिला है।़ बाकी दो बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उनमें एक बदमाश धूमनगंज का हिस्ट्रीशीटर है। वह लंबे समय से फरार है। 
विज्ञापन


सोरांव में कुरगांव स्थित पेट्रोल पंप का कर्मचारी अजय कुमार पटेल पिछले साल 20 अगस्त की शाम 10 लाख रुपये कैश लेकर शहर में तेलियरगंज स्थित बैंक के लिए निकला था। वह बाइक पर थरवई में इस्माइलगंज के पास पहुंचा तभी सुनसान में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर रोका और गोली मारकर दस लाख रुपये तथा मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। थरवई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बहुत हाथ-पैर मारे मगर लुटेरों का पता नहीं चल पा रहा था। आखिरकार आठ महीने बाद घटना का पर्दाफाश हो गया। एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय सोमवार सुबह थरवई इलाके में थे तभी खबर मिली कि पेट्रोल पंप लूटकांड का एक बदमाश पान की पुलिया के पास मौजूद है। क्राइम ब्रांच ने फौरन वहां घेराबंदी कर उस बदमाश को दबोच लिया। उसके पास तमंचा, कारतूस, 25 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसने अपना नाम विष्णु द्विवेदी उर्फ पंडित और पता फूलपुर में महजूदवा गांव बताया। हालांकि वह बरसों से शहर के कीडगंज इलाके में टिककर लूट-छिनैती और रंगदारी उगाही जैसे अपराध करता रहा है। उसने कुबूला कि थरवई में पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर दस लाख रुपये की लूट में उसके अलावा रम्मन का पूरा सुलेमसराय का महेंद्र पासी उर्फ नाटे और ऊंचवा गढ़ी राजापुर का हरिश्चंद्र गुप्ता शामिल था। वारदात की योजना महेंद्र नाटे ने बनाई थी।
विज्ञापन


20 अगस्त को दिन में महेंद्र नाटे समेत तीनों बदमाश शहर से काले रंग की पल्सर पर सोरांव पहुंचे और पेट्रोल पंप से निकले कर्मचारी पर फायरिंग कर रकम लूट ली। विष्णु को लूट की रकम में एक लाख रुपये मिले थे। बरामद 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट का ही है। कुछ दिन बाद रंगदारी उगाही के चक्कर में मेडिकल चौराहा पर डोसा दुकानदार से उसकी मारपीट हो गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था और कुछ दिन तक एसआरएन अस्पताल में भी भर्ती रहा। घटना के बाद से फरार बदमाश महेंद्र पासी उर्फ नाटे और हरिश्चंद्र हार्डकोर अपराधी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने भी दिया नगद ईनाम
लूट का खुलासा कर बदमाश को दबोचने पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय, एचसीपी अवधेंद्र तिवारी, पवन सिंह, जुलकर नैन, अभय सिंह, नवीन राय, इंद्रप्रताप सिंह, संतोष सिंह यादव, अनुपम राय, संजय सिंह, दीपक सिंह, अवनीश, उदय सिंह, पंकज गिरि को दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। एसएसपी ने भी टीम को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed