फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Outdoor innocent crushed to death by a dumper, Hungama

घर के बाहर मासूम की डंपर से कुचलकर मौत, हंगामा

Fri, 16 Dec 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Outdoor innocent crushed to death by a dumper, Hungama
accident - फोटो : graphic
यमुनापार के घूरपुर इलाके में गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे तीन  साल के मासूम की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। घरवालों की आंखों के सामने बच्चे को कुचलने के बाद चालक डंपर लेकर भागा तो शोर गुल सुनकर ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने लात-घूंसों से जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। किसी तरह घूरपुर पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


घूरपुर में चितौरी गांव का बबलू मजदूरी करता है। उसके दो बेटे और एक बेटी में छोटा उबैस (3) गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। अचानक वह खेलते-खेलते घर के सामने से गुजरे घूरपुर-प्रतापपुर मार्ग पर आ गया। तभी प्रतापपुर से नैनी की ओर जा रहे बेकाबू डंपर के चालक की लापरवाही से उबैस को टक्कर लग गई। टक्कर के बाद चालक सहम गया और डंपर लेकर भागा। उबैस डंपर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनकर घरवाले बाहर निकले तो सड़क पर मासूम का क्षत-विक्षत शव देखकर रूह कंाप गई। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने डंपर लेकर भाग रहे चालक को लगभग पांच सौ मीटर दूर पीछा करने के बाद दबोच लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की जमक र धुनाई की। घटना से आक्रोशित ग्रामीण हंगामा करते हुए सड़क पर आ गए। खबर पाकर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। बेटे की मौत से बबलू के घर कोहराम मचा है। मां सितारा देवी और पिता बबलू की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed