{"_id":"58bb1d734f1c1b2e4d83137c","slug":"one-crore-extortion-of-businessman-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीडगंज में रायल इन्फील्ड एजेंसी के मालिक को चिट्ठी भेजकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार दिन में आई चिट्ठी से कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में आ गया। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया है। व्यापारियों ने शानिवार को कमिश्नर और एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी ने कारोबारी की सुरक्षा में दो गनर लगा दिए हैं।
नई बस्ती कीडगंज के रहने वाले विकास हांडा की बाई का बाग में रायल इन्फील्ड बुलेट और टीवीसी की एजेंसी है। शुक्रवार को वह एजेंसी में थे, उसी समय पोस्टमैन ने उन्हें पीले रंग का एक लिफाफा दिया। कुछ देर बाद में विकास ने लिफाफा खोला तो भौचक्के रह गए। चिट्ठी में लिखा गया था कि ‘अपनी जान की सलामती चाहते हो तो एक करोड़ रुपये दे दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस को सूचना देने की भूल मत करना।’ चिट्ठी पढ़कर विकास के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत घर वालों और पुलिस को सूचना दी। रात में एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसपी सिटी विपिन ताड़ा और सीओ तृतीय विनीत जायसवाल ने मौके पर जाकर पूछताछ की।
चिट्ठी पर नैनी स्थित डाकघर की मुहर लगी थी। शनिवार को पुलिस उस डाकघर में पहुंच गई। वहां पूछताछ में भी कोई खास जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शुक्रवार को वहां गए लोगों के बारे में तहकीकात की। जांच के दौरान पता चला है कि पत्र 17 फरवरी को ही लिखा गया था। सीओ तृतीय विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह किसी की शरारत लग रही है। एजेंसी में पैसों को लेकर विवाद के बाद कुछ नौकरों को निकाला जा चुका है। उनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। विकास ने किसी प्रकार की दुश्मनी की बात नहीं बताई है। एसएसपी शलभ माथुर ने कारोबारी की सुरक्षा में दो गनर को लगा दिया है।
विज्ञापन
धमकी देने वाले कारोबारी को लिखे पत्र में लिखा है कि हमे पता है कि आपके पास बहुत पैसा है जो आप जान से ज्यादा संभाल कर रखते हैं। लेकिन ये भी जान लीजिए कि आपकी और परिवार के जान से बढ़ कर नहीं हो सकती है तो तत्काल एक करोड़ रुपये दे दो। ऐसा न करने पर आपकी जिंदगी और मौत के बीच कम समय बचा है। पुलिस के पास जाना है तो शौक से जाओ। हम इंतजार करेंगे। जब भी मौका मिलेगा आपको और परिवार की जान लेने में जरा भी संकोच नहीं होगा। हर पल आपके शोरूम और घर पर नजर रहती है। अब निर्णय आपकों करना है। आपको पैसा चाहिए या अपनी और परिवार की जान। पैसा देना होगा तो ऑफिस या घर के बाहर कपड़ा बांध देना। यदि नहीं तो महादेव आपकी रक्षा करें।