फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   noida companey

अरबपति ठग की तलाश में आठ जिलों की पुलिस

Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
noida companey
crime
नोएडा में सात लाख लोगों से करीब 37 अरब रुपये की ऑनलाइन ठगी की तरह इलाहाबाद में भी एक शातिर शख्स एक साल में रकम तीन गुना करने का झांसा देकर करीब दो अरब रुपये ऐंठकर फरार है। पत्नी और भाई के साथ भागे इस अरबपति ठग को पिछले साल भर से आठ जिलों की पुलिस खोज रही है। एक दर्जन से ज्यादा पीड़ितों ने उसके खिलाफ फ्राड के मुकदमे लिखाए हैं। फतेहपुर में उसके घर की कुर्की भी हो गई लेकिन उसे नहीं पकड़ा जा सका है। दो सौ करोड़ रुपये ऐंठकर वह राजस्थान, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र में फरारी काट रहा है।
विज्ञापन


फतेहपुर में सुल्तानपुर घोष के खजुरिया गांव के रहने वाले शातिर राजेश मौर्या ने करीब छह साल पहले ठगी का खेल शुरू किया। उसने हमारा मिशन इंडिया मार्केटिंग लिमिटेड समेत कई एनजीओ खोलकर लोगों को शिक्षण कार्य में पैसे लगाने पर साल भर में उनकी रकम तीन गुना करने का झांसा दिया। इलाहाबाद में मानसरोवर चौराहा के पास कार्यालय खोलकर यमुनापार में जाल फैलाया। अपने एनजीओ से स्कूलों की शिक्षिकाओं को जोड़कर उन्हें एजेंट बनाया। उसके बहकावे में आकर लोगों ने दस हजार से लेकर तीस लाख रुपये तक जमा कर दिए। राजेश ने पत्नी पूजा और घूरपुर में सारंगापुर गांव के एमए मंसूरी के साथ मिलकर इलाहाबाद के अलावा कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही समेत एक दर्जन जिलों में ठगी का जाल फैला दिया। वह सभा और सम्मेलन कर लोगों को बरगलाता कि उसके मिशन से जुड़कर उनकी जिंदगी बदल जाएगी।
विज्ञापन


उसने एजेंटों को भी प्रलोभन दिया कि ज्यादा से ज्यादा पैसे जमा कराने पर उन्हें पुरस्कार के तौर पर बाइक और कार दी जाएगी। फर्जीवाड़ा फैलाने के लिए अपनी वेबसाइट और फेसबुक पर पेज बनाया। भरोसा पैदा करने के लिए कुछ लोगों को मुहर लगाकर स्टांप पर पैसा वापस करने के बांड दिए। पांच साल में राजेश ने करीब दस हजार लोगों से दो सौ करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए। पैसे वापसी में टालमटोल शुरू होने पर पुलिस ने डेढ साल पहले मानसरोवर कार्यालय में छापा मारा तो बोरों में 70 लाख रुपये भरे मिले थे। ठगी का खेल खुलने पर अक्तूबर 2015 में वह कंपनी में ताला लगाकर फरार हो गया। 18 लाख रुपये गंवाने वाले कीडगंज निवासी वकील श्रीकांत केसरवानी ने पिछले साल 23 मई को कोतवाली में राजेश मौर्य, पत्नी पूजा, साथी एमए मंसूरी के खिलाफ ठगी  का केस दर्ज कराया। इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर समेत आठ जिलों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फतेहपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की भी कर ली मगर वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने रखा उस पर एक लाख ईनाम
राजेश की ठगी का शिकार हुए लोगों में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, कारोबारी, शिक्षक, कारोबारी, सरकारी कर्मचारी और पुलिसवाले भी शामिल हैं। व्यापारी नेता प्रमिल केसरवानी ने दूसरे व्यापारियों के साथ मिलकर ठग राजेश की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। इस बारे में फेसबुक पर भी पोस्ट डाली गई। मगर कोतवाली पुलिस कह रही है कि वह अलग राज्यों में फरारी काट रहा है इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed