फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ninth student was registered for murder, murder, misconduct

नौवीं की छात्रा थी मृतका, हत्या, दुराचार का केस दर्ज

Sun, 25 Nov 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sun, 25 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ninth student was registered for murder, murder, misconduct
बलात्कार - फोटो : concept photo
हंडिया में भीटी स्टेशन के पास चार दिन पहले मिला शव पड़ोस के गांव में रहने वाली नौवीं की छात्रा का था। परिजनों का आरोप है कि अगवा कर उसकी हत्या की गई। इससे पहले उससे दुराचार भी किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हंडिया क्षेत्र के भुई गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कुछ दूर पर स्थित इंटर कॉलेज में नौवीं में पढ़ती थी। 19 नवंबर को सुबह वह स्कूल गई थी, जहां से वह रहस्यमय हालात में गायब हो गई। दिन भर उसकी कोई खबर नहीं मिली, लेकिन रात में वह घर लौट आई। अगले दिन सुबह सात बजे वह फिर गायब हो गई और फिर उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। 21 नवंबर की सुबह भीटी स्टेशन के पास छीड़ी गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे एक किशोरी की लाश मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके मुंह और गले पर चोट के निशान थे। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव मर्चरी में रखवा दिया। उधर, जानकारी पर 23 नवंबर की सुबह परिजन मर्चरी पहुंचे, तब पता चला कि मृतका उनकी बेटी थी।
विज्ञापन


मृतका के चाचा ने आरोप लगाया कि 19 नवंबर को गांव का ही मनोज उर्फ मज्जे बहला फुसलाकर उनकी भतीजी को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार करने के बाद रात में घर छोड़ गया। अगले दिन छात्रा सुबह सात बजे दुकान जाने के लिए घर से निकली थी। तभी गांव के ही शीतला प्रसाद के कहने पर मनोज ने लल्लन व दिनई निवासी भुई के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव रेलवे लाइन के किनारे फेंककर भाग निकले। चारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बेटी की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम है। परिवारवालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात ही शव परिजनों को सौंप दिया गया था। शनिवार को घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन गांव में सुसाइड की भी चर्चा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 19 नवंबर की रात छात्रा के रात में घर लौटने पर उसे मारापीटा गया था। जिससे नाराज होकर वह अगले दिन सुबह ही घर से निकल गई। अगले दिन उसकी लाश रेलवे ट्रैक के पास मिली। मामले में हंडिया पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed