{"_id":"5bec825cbdec22694e6b84db","slug":"nanhe-s-brother-accused-of-double-murder-was-killed-while-bathing-at-gangaghat-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर के आरोपी नन्हे के भाई नेपाली की गंगाघाट पर नहाते वक्त की गई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर के आरोपी नन्हे के भाई नेपाली की गंगाघाट पर नहाते वक्त की गई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत झूंसी के मल्लाही टोला बस्ती में दो दिन पहले चाचा-भतीजे की हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर शव जलाने के आरोपी पूर्व सभासद विष्णु निषाद के पिता नन्हें ने तकरीबन दो दशक पहले भरे बाजार हत्या कर सनसनी फैला दी थी। उसने अपने भाई नेपाली निषाद के हत्यारोपी को नई झूंसी बाजार में घेर लिया तथा गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। उसके भाई को गंगाघाट पर स्नान करते वक्त गोली मारकर मौत की नींद सुला दी गई थी। भाई के हत्या का आरोपी तुलसपराम यादव जैसे ही जेल से छूटकर बाहर आया। उसके कुछ रोज बाद ही नन्हे ने उसकी हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी। वर्षों तक उसका इलाके में दबदबा कायम रहा।
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत झूंसी के वार्ड नंबर पंद्रह मल्लाही टोला बस्ती में 12 नवंबर की की शाम मामूली विवाद में चाचा-भतीजे की पहले गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों के शव पर पेट्रोल डालकर लबे सड़क जला दिया गया। इस दौरान दो बाइकें भी फूंक दी गई। वारदात में देर रात को बस्ती में रहने वाले पूर्व सभासद विष्णु निषाद और उसके पिता नन्हे समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। नई झूंसी कलवारी टोला निवासी 22 वर्षीय बासू निषाद अपने 18 वर्षीय भतीजे रवि के साथ सोमवार की शाम तकरीबन आठ बजे मल्लाही टोला बस्ती गया था। वहां पर पूर्व सभासद विष्णु निषाद के किराने की दुकान पर इनका विवाद हो गया। इसी दौरान रवि और वासू को ईंट-पत्थर्र ूंचने के बाद पेट्रोल डालकर जला दिया गया। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
कई थानों की पुलिस फोर्स, पीएससी के अलावां आईजी मोहित अग्रवाल तथा एसएसपी नितिन तिवारी भी मौके पर तफ्तीश को पहुंचे। इनमें से मुख्य आरोपी नन्हे निषाद का अपराधिक इतिहास तकरीबन दो दशक पुराना है। भरे बाजार उसने नगर पंचायत झूंसी के रकहने वाले तुलसीराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। असल में तुलसीराम यादव पर नन्हे के भाई नेपाली निषाद की हत्या का आरोप था। नेपाली को नई झूंसी दरोगा गंगा घाट पर स्नान करते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नेपाली की हत्या में तुलसीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तकरीबन दस साल बाद 1983/84 में तुलसी जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। भाई के हत्या और उसके बदले की आग में सुलग रहे नन्हे को पता चला कि तुलसी नई झूंसी सब्जी बाजार में मौजूद है। इस पर वह तमंचा लेकर बाजार पहुंचा और लोगों के बीच तुलसी की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी। बाद में नन्हे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में दो माह के भीतर अपराध का ग्राफ बहुत तेजी से चढ़ा है। लूट और छिनैती की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया है। विशेष रूप से महिलाओं ने तो उचक्कों के डर से सोने की जंजीर पहनना ही बंद कर दिया है। आवास विकास कालोनी योजना तीन, एडीए और न्यायनगर कालोनी चेन स्नेचरों का जोन बना हुआ है। माह भर पहले ौअंदावा ओवर ब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने एक प्राईवेट कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर एक लाख रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अंदावा गांव में ही बीस दिन पहले शेरडीह ग्रामसभा के पूर्व प्रधान के बेटे को हमलावरों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। उसका उपचार आज भी चल रहा है। इस मामले में भी आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। तकरीबन तीन माह पहले बहरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रजीत यादव उर्फ रंजीत टाइगर पर शेरहडीह गांव में बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी थी। कार सवार पूर्व ब्लाक प्रमुख उस वक्त अपने बेटे के साथ घर लौट रहे थे। तभी उन पर बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक गोलियां बरसाई थीं।