{"_id":"579279934f1c1b7a41c4c92e","slug":"mundera-truck-robberies-six-spoiled-boy-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेरा में ट्रक में लूटपाट, छह बिगड़ैल लड़के बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंडेरा में ट्रक में लूटपाट, छह बिगड़ैल लड़के बंदी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुंडेरा इलाके में बृहस्पतिवार देर रात मारबल लादकर आए ट्रक में घुसकर ड्राइवर और खलासी को लूट लिया गया। उन दोनों को तमंचा सटाकर नगदी और मोबाइल फोन लूटा गया फिर पूरे केबिन की तलाशी लेने के बाद लुटेरे ऑटो में भाग गए। खास बात यह कि धूमनगंज पुलिस ने ऑटो के नंबर के सहारे पता लगाकर शुक्रवार शाम तक लूटपाट करने वाले छह बिगड़ैल युवकों को दबोच लिया। उनके कब्जे से नगदी और ग्यारह मोबाइल फोन मिले हैं। दो अपराधी फरार है। लुटेरों ने धूमनगंज इलाके में लूट-छिनैती की एक दर्जन से ज्यादा वारदात कुबूली है।
राजस्थान से बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे मारबल लादकर एक ट्रक जीटी रोड पर मुंडेरा इलाके में पोंगहट पुल के निकट प्रकाश मारबल्स के सामने आकर रुका। भोर में मारबल दुकान में पहुंचाना था। मगर रात करीब तीन बजे ही एक ऑटो से आठ युवक आए और ट्रक के केबिन में घुसकर ड्राइवर जहीरूद्दीन तथा खलासी इरशाद को तमंचा सटाकर करीब ग्यारह हजार रुपये लूट लिए। दो मोबाइल फोन भी छीन लिए। इसके बाद लुटेरों ने केबिन की तलाशी भी ली और जब कुछ नहीं मिला तो ट्रक से बाहर निकल गए।
ट्रक ड्राइवर ने बदमाशों के भागते वक्त ऑटो का नंबर नोट कर लिया था। उसने नंबर बमरौली चौकी प्रभारी जुल्फिकार को बता दिया। पुलिस ने नंबर के सहारे ऑटो मालिक का नाम पता हासिल कर लिया। फिर छापेमारी कर पुलिस ने शुक्रवार रात तक छह अपराधियों को पकड़ लिया। उनमें एक कक्षा नौ का छात्र है। बाकी पांच लोगों में हरवारा का गुड्डू साहू, गंगा विहार कॉलोनी का सहवान, नीमसराय का मोहम्मद हाशिम, शिवाला का गुफरान, बमरौली स्टेशन के पास रहने वाला अनस शामिल है। बाकी दो लड़के नहीं पकड़े गए। गुफरान ने ही ड्राइवर-खलासी को तमंचा सटाया था। पुलिस ने इन छह लोगों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश यादव ने भी धूमनगंज थाने में गिरफ्तार छह लड़कों से पूछताछ की। पता चला कि वे शराब और बीयर का नशा और ब्रांडेड जूते, कपड़ों, मोबाइल, बाइक का शौक पूरा करने के लिए लगभग रोज ही रात में चेन, मोबाइल, बाइक छिनैती और ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करते थे। एसपी सिटी का तो यह भी मानना है कि ड्राइवर को धमकाने के लिए तमंचा से फायर किया गया था लेकिन गोली मिस होने से वह बच गया।