{"_id":"b9792a08b200618fbf273ac818e984d8","slug":"moving-roadways-bus-conductor-shot-dead-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती रोडवेज बस में कंडक्टर को गोली मारकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती रोडवेज बस में कंडक्टर को गोली मारकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
शंकरगढ़। यमुनापार इलाके में शुक्रवार रात चलती बस में बदमाशों ने कंडक्टर को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग लूटने के बाद बस से नीचे उतरे और बरगढ़ घाटी की ओर भाग निकले। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक चालक बस लेकर मऊ थाने पहुंच गया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
शुक्रवार रात एक रोडवेज की बस जीरो रोड से सवारियों को बैठाकर बांदा के लिए चली। रोडवेज बस जैसे ही शिवराजपुर चौराहा पार कर आगे बढ़ी। बस कंडक्टर के बगल सवारी बनकर बैठे बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। उसने परिचालक की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और बैग छीनने लगा। यह देखकर बस में बैठी सवारियों दहशत में आ गईं। चालक ने बस रोकने का प्रयास किया लेकिन वीराने में सड़क पर बस रोकना और भी खतरनाक था।
बस में बैठे बदमाश के दूसरे साथियों ने तमंचा निकाल लिया। कंडक्टर ने बैग नहीं दिया तो बदमाश ने उसके पैर में गोली मारकर नगदी लूटकर फरार हो गया। बदमाशों ने बैग लूटने के बाद धमकाकर बस रुकवाई और भाग निकले। सूचना पर शंकरगढ़ एसओ दिनेश सिंह यादव मौके पर पहुंचे। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक चालक बस आगे लेकर चला गया था। शंकरगढ़ पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।