फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Model Shop demolished , illegal possession of confluence free shops in Place 10

मॉडल शॉप ध्वस्त, संगम प्लेस में 10 दुकानें अवैध कब्जे से मुक्त

Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Model Shop demolished , illegal possession of confluence free shops in Place 10
चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एडीए ने एलगिन रोड पर हाटस्टफ चौराहा स्थित अवैध रूप से बनी मॉडल शॉप और गैराज मंगलवार को जमींदोज कर दिया। इसके साथ संगम प्लेस में करीब 22 वर्ष पहले अवैध रूप से कब्जा की गई 10 दुकानों को भी मुक्त कराया गया। कुल 300 वर्गमीटर में बनी इन दुकानों की वर्तमान में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


एलगिन रोड पर हाटस्टफ चौराहा पर एएच व्हीलर परिसर के बगल में करीब दस वर्ष पहले अवैध रूप से दुकान बना ली गई थी। इसमें शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप खुल गई। इसकी वजह से यहां रात में अराजक तत्व एकत्र होते थे। साथ ही सड़क पर जाम की समस्या भी खड़ी होती थी। एडीए ने पिछले दिनों इस दुकान को सील भी किया था लेकिन तीन दिन पहले दुकान खुल गई। कमिश्नर राजन शुक्ला ने सोमवार रात इसका निरीक्षण किया और एडीए अफसरों को तत्काल दुकान गिराने का आदेश दिया। मंगलवार को दिन में एडीए का दस्ता जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा। हालांकि दुकान पहले ही खाली कराके कुछ हिस्सा गिराया जा चुका था। दस्ते शेष बचे हिस्से को जेसीबी से ध्वस्त कराया। यहां एक गैराज भी तोड़ा गया।
विज्ञापन


इसके बाद दस्ता संगम प्लेस पहुंचा। इसके पहले तल पर 10  दुकानें वर्ष 1994 से अवैध कब्जे में थी। इन दुकानों में ताला लगा दिया गया था। सभी दुकानों के ताले तोड़कर एडीए ने अपने कब्जे में लिया। अब इन दुकानों का आवंटन किया जाएगा। कार्रवाई में जेई अनिल कुमार सिंह, एसबी सिंह, बीआई आरएन आजाद, एसपी सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने मंगलवार को सिविल लाइंस से तेलियरगंज तक अतिक्रमण अभियान चलाया। इसके साथ आनंद भवन, भरद्वाज पार्क के आसपास से भी दुकानें हटाई गई। अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव एवं अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में निगम के दस्ते ने एलगिन रोड से कार्रवाई शुरू की। यहां हाटस्टफ चौराहा पर सैमसंग शोरूम के सामने रोड पटरी पर लगी दुकानें हटवाई गईं। यहां कार्रवाई करते हुए दस्ता कूपर रोड पहुंचा। यहां एक नजूल प्लाट को सोमवार को कब्जे से मुक्त कराया गया था लेकिन लोगों ने मवेशी बांधने के लिए फिर से कब्जा कर लिया। दस्ते ने प्लाट से फिर अतिक्रमण हटाया और कब्जे करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

इसके बाद दस्ता स्टेनली रोड पहुंचा। यहां ट्रैफिक पुलिस लाइन के पास रोड पटरी पर अवैध रूप से लगी सब्जी मंडी हटाई गई। इस दौरान 10 बोरा सब्जी भी जब्त की गई। सीएमओ कार्यालय, बेली चौराहा, म्योराबाद चौराहा पर अतिक्रमण हटाते हुए दस्ता तेलियरगंज पहुंचा। यहां एडीए मार्केट के आसपास अवैध रूप से लगी सब्जी मंडी उजाड़ी गई। दस्ते ने आनंद भवन, भरद्वाज पार्क के आसपास से बैग, कैलेंडर, पोस्टर आदि की दुकानें, चाट के ठेले भी हटवाए।


एडीए की चांदपुर सलोरी आवास योजना में साढ़े 27 वर्गमीटर का व्यावसायिक प्लाट 32.10 लाख रुपये में नीलाम हुआ। मंगलवार को एडीए स्थित सभागार में इसकी नीलामी की गई। इसके साथ विभिन्न आवासीय योजनाओं में लाटरी के जरिए फ्लैटों का भी आवंटन हुआ। चांदपुर सलोरी आवास योजना में व्यावसायिक प्लाट के लिए आठ लाख 81 हजार 920 रुपये मूल्य निर्धारित किया गया लेकिन आवेदकों में आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण प्लाट की कीमत 32.10 लाख रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा काटजू बाग आवास योजना में एक एमआईजी फ्लैट, अलकनंदा अपार्टमेंट में थ्री बीएचके बी-1 के दो तथा थ्री बीएचके बी-2के पांच फ्लैट, झूंसी स्थित डिवाइन अपार्टमेंट में टू बीएचके के दो फ्लैट लाटरी से आवंटित किए गए। नीलामी एवं लाटरी में सचिव वंदना त्रिपाठी शर्मा, वित्त नियंत्रक आरएन सिंह, ओएसडी आलोक कुमार पांडेय, एक्सईएन आरडी राय, टीपी आरके सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed