मासूम से दुराचार में किशोर गिरफ्तार
मऊआइमा गांव में एक किसान की सात वर्षीय बेटी शनिवार शाम अकेले घर के पीछे शौच के लिए निकली। रास्ते में उसे पड़ोस का तेरह वर्षीय किशोर मिल गया। वह उसे बहला फुसलाकर सन्नाटे में ले गया और उसके दुराचार किया। मासूम रोते बिलखते घर पहुंची और परिवारीजनों को पूरी कहानी बताई। घरवाले घटना सुनकर सन्न रह गए। वे शिकायत लेकर आरोपी किशोर के घर पहुंचे तो झिड़की मिली। मासूम से रेप की खबर गांव में फैली तो खलबली मच गई। रविवार सुबह पीड़िता के परिजन उसे लेकर मऊआइमा थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिग आरोपी को दबोच लिया।