फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Millions of forgery in the name of Sunidhi Chauhan show

सुनिधि चौहान के शो के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा

Thu, 27 Dec 2018 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Millions of forgery in the name of Sunidhi Chauhan show
sunidhi chauhan
प्रख्यात बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान के शो के नाम पर लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मामले में मुंबई की इवेंट मैनेजमेंट फर्म के मैनेजर समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिवकुटी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


तेलियरगंज निवासी प्रतीक कुमार ड्रीम मेकर्स के नाम से इवेंट मैनेजमेंट फर्म का संचालन करता है जिसका कार्यालय शंकरघाट के पास है। उसे सात अक्तूबर को ट्रिपलआईटी झलवा में गायिका सुनिधि चौहान का शो कराने का जिम्मा मिला था। प्रतीक ने पुलिस को बताया है कि उसने शो के लिए मुंबई की कैनवास टैलेंट नाम की फर्म से संपर्क किया। इसके बाद कंपनी के मैनेजर यश ठक्कर व वैभव मोटा ने बुकिंग के संबंध में उससे लिखित एग्रीमेंट किया।
विज्ञापन


शर्तों के अनुसार उसने आरटीजीएस के माध्यम से 25.96 लाख रुपये के साथ ही 5.26 लाख रुपये के हवाई यात्रा के टिकट भी भेजे। फर्म की ओर से बुकिंग का कन्फर्मेशन टिकट भी भेजा गया। शो से एक दिन पहले यश टक्कर ने शो कराने से मना कर दिया। साथ ही रुपये वापस देने से भी इंकार कर दिया। इस तरह कुल 31.22 लाख रुपये हड़प लिए गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस ने वैभव मोटा व यश ठक्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed