फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Midnight fruit vendor died after being crushed by the truck stalled on

आधी रात फल विक्रेता की ट्रक से कुचलकर मौत पर हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Midnight fruit vendor died after being crushed by the truck stalled on
Accident
 धूमनगंज में जीटी रोड के बगल घर के बाहर सो रहे फल विक्रेता को कुचलते हुए बेकाबू ट्रक घर में घुस गई। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। ट्रक में फंसे चालक और खलासी को किसी तरह बाहर निकाला गया। खलासी की हालत नाजुक थी। घायल चालक और खलासी को अस्पताल भेजा गया। खबर पाकर पहुंची धूमनगंज पुलिस शव विक्रेता के शव को कब्जे में लेने लगी तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोग हंगामा करने लगे। उनकी धूमनगंज पुलिस से नोकझोंक होने लगी। सीओ सिविल लाइंस और इंस्पेक्टर धूमनगंज ने किसी तरह लोगों को समझाया। तब जाकर शव को पुलिस ने चीरघर भेजा। 
विज्ञापन


मुंडेरा का रहने वाला मोहम्मद हारून फल विक्रेता है। वह ठेले पर मुंडेरा सब्जी मंडी के पास फल बेंचता है। वह इलाहाबाद-कानपुर जीटी रोड स्थित घर के सामने बुधवार रात सो रहा था। आधी रात बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे सो रहे फल विक्रेता को कुचलते हुए घर में घुस गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग पहुंचे तो ट्रक के नीचे हारून का क्षत विक्षत शव पड़ा था। ट्रक के केबिन में फंसे चालक और खलासी खून से लथपथ तड़प रहे थे। खलासी की हालत नाजुक थी। आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से एसआरएन भेजा गया। वहीं हारून की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ था। घरवालों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस शव को चीरघर भेजने लगी तो लोग भड़क गए। किसी तरह पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed