{"_id":"5980e84f4f1c1b61198b462f","slug":"meja-dm-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख रुपये की बालू सीज, कोहड़ार चौकी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 लाख रुपये की बालू सीज, कोहड़ार चौकी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के कोहड़ार घाट के पास अवैध बालू खनन का बड़ा मामला पकड़ में आया है। संपूर्ण समाधान दिवस से लौट रहे डीएम संजय कुमार ने पुलिस चौकी के पास चल रहे इस अवैध कारोबार को पकड़ा। तकरीबन 10 किलोमीटर में डंप 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की बालू सीज कर दी गई है। डीएम ने कोड़हार पुलिस चौकी प्रभारी के साथ वहां तैनात सभी सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इनके अलावा क्षेत्र के खनन निरीक्षक अर्जुन कुमार को भी निलंबित कर दिया है। डीएम ने एसडीएम करछना, सीओ तथा इंस्पेक्टर को चेतावनी दी। जिला खनन अधिकारी बीपी यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
कौशाम्बी में अवैध बालू खनन की सीबीआई जांच चल रही है। कुछ दिन पहले ही सीबीआई की टीम ने वहां डेरा डाला था। इसके मद्देनजर यहां भी अवैध बालू खनन को लेकर सख्ती के दावे किए जाते रहे लेकिन इसकी सच्चाई मंगलवार को डीएम ने खुद देखी। कोड़हार पुलिस चौकी के पास टोंस नदी में अवैध खनन हो रहा था। नाव से बालू निकाले जाने के साथ ट्रैक्टर से ढुलाई भी हो रही थी। संपूर्ण समाधान दिवस तथा चांदखमरिया से लौट रहे डीएम यह देखकर हतप्रभ रह गए। डीएम सुरक्षा कर्मियों के साथ वहीं उतर गए। इससे वहां हड़कंप मच गया है तथा ट्रैक्टर वाले भागने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पकड़ा।
एक अन्य व्यक्ति इसकी सूचना अन्य लोगों को दे रहा था। उसे भी पकड़ लिया गया। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। वहां तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी में अवैध तरीके से बालू डंप किया गया है। इस तरह से चौकी के पास अवैध बालू खनन को देखकर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई तथा प्रभारी समेत सभी सिपाहियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने बालू के साथ नाव तथा दो ट्रैक्टर सीज करवा दिए। साथ में संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी के अनुसार बालू की कीमत बाजार में 50 लाख रुपये से अधिक है। डीएम ने एडीएम प्रशासन महेंद्र कुमार राय तथा जिला खनन अधिकारी को मौके पर जाकर बालू को कब्जे में लेने का आदेश दिया। उन्होंने अफसरों को जिले में कहीं भी बालू का अवैध खनन न होने देने की हिदायत दी।