{"_id":"5751de1c4f1c1bbe531093b4","slug":"mathura-scandal-tribute-to-martyred-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा कांड में शहीद पुलिसकर्मियों की दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा कांड में शहीद पुलिसकर्मियों की दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
मथुराकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मथुरा में हुए उपद्रव के दौरान शहीद हुए एसपी सिटी और एसओ को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई। इस मामले में विभिन्न संगठनों ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा है।
कांग्रेसनेता हसीब अहमद, श्रीशचंद्र दुबे, अनुज श्रीवास्तव, अजीत पासी, जितेंद्र मिश्र, सलमान अहमद, हिमांशु केसरवानी आदि ने चंद्रशेखर आजाद पार्क में मोमबत्ती जलाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, सामाजिक एकता परिषद के बैनर तले ओम प्रकाश शुक्ल, नारायण यादव, भगत सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, राहुल पटेल, परवेज आलम, दिनेश यादव, सत्येंद्र यादव, आशुतोष त्रिपाठी समेत परिषद के तमाम सदस्यों ने शुक्रवार शाम बैंक रोड पर कैंडिल मार्च निकालकर पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन किया।
उधर, प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष एवं अपना दल नेता राजेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपना दल कार्यकर्ताओं ने मथुरा कांड पर शोक जताया और प्रदेश में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था के मसले पर राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी एवं पार्टी नेता तारिक सईद अज्जू ने मामले की न्यायायिक जांच कराने की मांग की है।