फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lover raped by making porn clipping

प्रेमी ने अश्लील क्लिपिंग बनाकर किया रेप

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lover raped by making porn clipping
child rape
विदेश में रह रहे शिवकुटी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को उसके ही प्रेमी ने धोखा दिया। मेलजोल बढ़ाकर उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। फिर ब्लैकमेल कर बलात्कार किया। पीड़िता की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिवकुटी के गोविंदपुर निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि दो साल पहले वह गुड़गांव में नौकरी करती थी। उसके पति विदेश में हैं और नामी कंपनी में काम करते हैं। महिला का आरोप है कि वहां उससे मवाना, मेरठ का राहुल राणा पुत्र सुरेंद्र राणा मिला। वह भी उसी कंपनी में नौकरी करता था। धीरे-धीरे मेलजोल बढा़कर वह महिला के करीब आ गया। एक दिन उसने धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। जानकारी पर महिला के होश उड़ा गए। इसके बाद वह नौकरी छोड़कर वापस घर चली आई। महिला का आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी नहीं माना। वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही एक दिन शहर आकर होटल में बुलाया। महिला ने मना किया तो क्लिपिंग इंटरनेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि होटल में बुलाकर भी उसने रेप किया। साथ ही पैसे भी ले लिए। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर शिवकुटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed