फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lover murder allahabad

थाने में रोता रहा प्रेमिका का कातिल

Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
lover murder allahabad
crime
सिविल लाइंस की ब्यूटीशियन शिवानी उर्फ शेफाली के कत्ल का आरोपी प्रेमी सनी सिंह उर्फ प्रताप गिरफ्तारी के बाद कर्नलगंज थाने की हवालात में रात भर रोता रहा। चार साल पुरानी प्रेम कहानी का दुखद अंत होने का गम उसे भी था। उसने कहा कि वह शादी को तैयार था मगर प्रेमिका ने फौरन भागकर शादी का दबाव डाल झगड़ा किया, जिससे ऐसा दुखद वाकया हो गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसे नैनी जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के सराय मदीन गांव का सनी सिंह उर्फ प्रताप दो भाइयों में छोटा था। उसके  पिता प्रभाकर सिंह वकालत के साथ ही सलोरी के राजीव नगर में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान भी चलाते हैं। शनि सीए की तैयारी कर रहा था। उसने बताया कि चार साल पहले एक दोस्त के शादी समारोह में दुल्हन का मेकअप करने पहुंची शिवानी उर्फ शेफाली से उसका परिचय हुआ। नौकरी लगाने का झांसा देकर उसने शिवानी से नजदीकी बढ़ा ली। शनि ने रोते हुए कर्नलगंज पुलिस को बताया कि कुछ दिन फोन पर बात करने के बाद वे मिलने लगे थे। उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। वह शिवानी को सलोरी में अपने घर पर बुलाने लगा। उसकी आर्थिक मदद भी करता रहता था। आरोप है कि शिवानी को शादी का झांसा देकर शनि ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। अब शिवानी उस पर शादी का दबाव बना रही थी। सनी का कहना हैै कि वह फरवरी में सीए का पेपर होने के बाद ब्याह की बात कह रहा था पर शिवानी फौरन शादी करने की जिद कर रही थी। सोमवार शाम शिवानी ने फोनकर बताया कि वह उसके घर आ रही है।
विज्ञापन


आईईआरटी मैदान के निकट मिले थे दोनों
 प्रेमिका के घर आने पर हंगामा होने के डर से सनी ने कहा कि वह आईईआरटी मैदान पॉवर हाउस के पास मिलेगा। वह पहुंचा तो शिवानी बेहद गुस्से में थी। उसने शनि से तत्काल घर से भागकर मंदिर में शादी करने के लिए कहा। वह नहीं राजी हुआ। शनि के मुताबिक शिवानी खुदकुशी की धमकी देते हुे ब्लेड से कलाई की नस काटने लगी। रोकने पर चीखी तो उसने शिवानी का मुंह दबाया। उसने भी छूटने की पूरी कोशिश की। वह नहीं मानी तो उसे छोड़कर उसकी मां को फोन से बताया। इतने में वह निढाल होकर गिरी तो  वह शिवानी को उठाकर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। कर्नलगंज थाना प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि शनि गला दबाने की बात छिपा रहा है। उसे जेल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की करतूत से शनि के घरवाले नाराज
प्रेमिका के कत्ल के आरोप में सनी के पकड़े जाने की खबर पिता और रिश्तेदारों को हुई तो वे सन्न रह गए। कर्नलगंज थाने पहुंचे सनी के पिता प्रभाकर उसकी करतूत से खफा थे। वह बार-बार बेटे को उलाहना दे रहे थे कि इतना समझाने पर भी नहीं माने। अब पछताने से कुछ नहीं होने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed