फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lodge and bomb attack on the home of councilor

पार्षद के लॉज और घर पर बम हमला

Thu, 10 Sep 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 10 Sep 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lodge and bomb attack on the home of councilor
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज इलाके के मालवीय नगर में मंगलवार आधी रात बाद पार्षद सुशील यादव के मकान और लॉज पर बम फेंके गए। रात में ही मुट्ठीगंज थाने जाकर शिकायत की गई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने केस नहीं लिखा। इसके बाद सुबह पार्षद के समर्थन में महिलाओं-पुरुषों ने पहले थाने पर हंगामा किया फिर एसपी सिटी कार्यालय जाकर नारेबाजी की। तब जाकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट लिखी।
विज्ञापन


पार्षद सुशील यादव का मालवीय नगर में निवास और ब्वायज लॉज है। मंगलवार रात करीब दो बजे बम धमाकों से मुहल्ले में खलबली मच गई। लोग घरों से बाहर आ गए। पता चला कि पार्षद के लॉज और मकान पर बम फेंके गए थे। एक बम घर के बाहर और दूसरा भीतर फटा था। पार्षद ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने यह हमला किया है। रात में ही मुट्ठीगंज थाने जाकर शिकायत की गई।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि हमलावरों का नाम नहीं सामने आया। बुधवार सुबह पार्षद के पक्ष से दर्जनों महिलाओं-पुरुषों ने मुट्ठीगंज थाने का घेराव कर पुलिस के विरोध में नारे लगवाए। आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में ही तहरीर देने के बावजूद एफआईआर नहीं लिखी। हालांकि थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का कहना था कि पार्षद ने रात में कहा कि हमला पड़ोस में रहने वाले लोगों ने किया है इसलिए नामजद तहरीर मांगी गई। थाने पर देर तक नारे लगाने के बाद भीड़ ने एसपी सिटी कार्यालय पर जाकर हंगामा किया। तब जाकर एसपी सिटी के आदेश पर अज्ञात हमलावरो के खिलाफ केस लिखा गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक, पार्षद के लॉज में रहने वाले लड़के वहीं स्थित गर्ल्स लॉज की लड़कियों को इशारे करते हैं जो खुन्नस का कारण बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed