{"_id":"579678344f1c1b2e6421e883","slug":"lawyers-filled-shout-sumit-met-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने भरी हुंकार, सुमित को मिले न्याय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकीलों ने भरी हुंकार, सुमित को मिले न्याय
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जिला न्यायालय के अधिवक्ता सुमित पांडेय की हत्या के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता पूरी तरह से एकजुट नजर आए। हाईकोर्ट, जिला न्यायालय, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, राजस्व परिषद समेत तमाम संस्थानों में न्यायिक कार्य पूरी तरह से ठप रहा। कई स्थानों पर हुई अलग-अलग सभाओं में दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। 50 लाख मुआवजा, घटना की जांचकर सही अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा सुमित की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई। कचहरी के वकीलों ने इससे संबंधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा है।
हाईकोर्ट में पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में नहीं गया। गेट संख्या तरीन पर वकीलोें ने बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अगुवाई में बैठक की। अंबेडकर चौराहे पर वकीलों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दे दिया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप पांडेय कर रहे थे। यहां पर वरिष्ठ अधिवक्ता वीसी मिश्र, पीपी यादव, अनिल तिवारी आदि ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने वकीलों पर बढ़ रहे हमले की जमकर निंदा की। मौजूदा बार के पदाधिकारियों को भी कोसा गया। संचालन कर रहे मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी गई कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति पर हाईकोर्ट बार बड़ा आंदोलन करेगा। अंबेडकर चौराहे सभा को हरबंश सिंह, सुधीर दीक्षित, राजेश पांडेय, मनोज द्विवेदी, स्वर्णलता, जटाशंकर पांडे, श्रृद्धा शुक्ला, नीरज सिन्हा, अभिषेक शुक्ला, प्रकाश दूबे, मनोज गौतम, अजय त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र, सुरेंद्र नाथ मिश्र, राहुल पांडेय आदि मौजूद थे।
कचहरी के वकीलों ने निकाला मार्च, कमिश्नर को ज्ञापन
आज फिर करेंगे आम सभा, जारी रहेगा आंदोलन
इलाहाबाद। अधिवक्ता सुमित पांडेय की हत्या के विरोध में सोमवार को कचहरी के वकीलों ने तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा है। इसमें 50 लाख रुपये मुआवजा, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मृतक की विधवा को सरकारी नौकरी देने की मांग है। इससे पूर्व कचहरी गेट पर वकीलों ने एक सभा की। विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य का पूरा बहिष्कार किया गया। आगे की रणनीति के लिए मंगलवार को जिला जज के गेट पर आम सभा बुलाई है।
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा में हाईकोर्ट, कैट, सेल्स टैक्स, कमीश्नरी आदि बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता जुटे। सबने एक स्वर से सुमित पांडेय की हत्या का विरोध जताया। निर्णय किया है कि उनको न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा । मंगलवार को आगे की रणनीति के लिए फिर से आम सभा बुलाई गई है। आम सभा के बाद अधिवक्ताओं का जुलूस पैदल मार्च करते हुए आयुक्त कार्यालय पहुंचे और तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। आयुक्त के बाहर रहने के कारण वकीलों का ज्ञापन अपर आयुक्त डीपी गिरि ने स्वीकार किया।
आम सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया है। सभा और जुलूस में पूर्व अध्यक्ष जगतपाल सिंह, सीताराम सिंह, विनोद चंद दुबे, राजेंद्र श्रीवास्तव, उमाशंकर तिवारी, केबी तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, धारा सिंह,अखिलेश झा, दिनेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार , राजेंद्र प्रसाद, हरि सागर, लक्ष्मीकांत मिश्र, प्रभात कुमार, श्रीप्रकाश शुक्ल, कमलेश्वर प्रसाद, श्रीमती प्रिया त्रिपाठी, अखिलेश, रामभगत, कुश पांडे, देवकांत शुक्ल, राकेश दुबे, ललित ओझा, विनोद पांडेय, दिनेश पांडे और हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनय चंद मिश्र, अध्यक्ष राधा कांत ओझा, अनिल तिवारी, साधना उपाध्याय, जेबी सिंह, उदय शंकर तिवारी, केडी तिवारी, प्रभाशंकर मिश्र, आशीष कुमार मिश्र, कमीश्नरी के अमर नाथ दुबे आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। अपराह्न तीन बजे जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष और मंत्रियों की एक बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार हुआ है और मंगलवार को आम सभा बुलाई गई है। वकीलों का आंदोलन शांति पूर्ण रहा है, हालांकि प्रशासन की ओर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था।
कैट और टैक्स बार में नहीं हुआ काम
इलाहाबाद। सुमित पांडेय की हत्या के विरोध में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण और टैक्स बार एसोसिएशन के वकीलों ने भी काम नहीं किया। कैट बार के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। टैक्स बार में बैठक की अध्यक्षता मुन्नालाल यादव ने की तथा संचालन महासचिव अरुण कुमार मिश्र ने किया। हाईकोर्ट के त्रिभुवन उपाध्याय हॉल में वकीलों की एक सभा की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय ने की। सभा में बार द्वारा उठाई गई मांगों का समर्थन किया गया। संचालन आरएस तिवारी ने किया। राहुल मिश्र, हिमांशु, रामरसिक, अमरेंद्र सिंह आदि थे।