फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lady Dancer putting together organically Jnwase Tumka

जनवासे में लेडी डांसर संग ठुमका लगाने पर बवाल

Mon, 18 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lady Dancer putting together organically Jnwase Tumka
क्राइम
सरायइनायत थाना क्षेत्र के अजबईयां गांव में शनिवार की आधी रात एक विवाह समारोह में लेडी डांसर के साथ ठुमका लगाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पिटाई से बाराती जनवासे से भाग खड़े हुए। विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बारातियों की पिटाई से दूल्हा और उसके परिजन भड़क उठे। मान-मनौव्वल के बाद विवाह की अन्य रस्में पूरी की गईं। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। 
विज्ञापन


गांव में शनिवार को एक बारात आई थी। द्वारचार और बाद में जायमाल की रस्म पूरी की गई। जयमाल के बाद खुशियों भरे माहौल में खानपान भी हुआ। रात तकरीबन एक बजे जनवासे में बारातियों के लिए आरकेस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें महिला डांसर भी बुलाई गई थी। बाराती लेडी डांसर के साथ नाच रहे थे। इसी बीच कुछ घराती युवक भी वहां पहुंच गए। वे भी बारातियों के साथ लेडी डांसर के साथ ठुमका लगाने लगे। इसी को लेकर बाराती और घरातियों के बीच विवाद शुरू हो गया। गालीगलौज से शुरू हुआ विवाद लात-घूंसे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बाराती और दूल्हे के रिश्तेदार वहां से जान बचाकर भाग निकले। बवाल की जानकारी होने पर कन्या के परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक दूल्हे के परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। वर पक्ष की नाराजगी देख वधू पक्ष नरम पड़ा। भारी मान मनौव्वल के बाद दूल्हा शादी की लिए राजी हुआ। बाद में विवाह की अन्य रस्में पूरी की गईं। तब जाकर वधूपक्ष ने राहत की सांस ली। किसी भी पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा गांव में कौशांबी से तिलक चढ़ाने आए लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। तिलक का सामान लेकर टाटा सफारी का चालक फरार हो गया। तिलक चढ़ाने आया परिवार कई घंटे तक सफारी चालक का इंतजार करता रहा लेकिन वह नहीं लौटा। बाद में चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। कौशांबी के चरवा गांव निवासी अर्जुन सिंह यादव ककरा गांव के शिवजतन के यहां तिलक चढ़ाने कल शाम को टाटा सफारी से आए थे। मौके पर पहुंचने पर गाड़ी चालक ने पेट्रोल डलवाने के लिए पैसे मांगे। इस पर अर्जुन ने उसे एक हजार रुपये दिए। गाड़ी में तिलक का सारा सामान भी था। चालक गाड़ी लेकर गया तो लौटा ही नहीं। देर रात को आनन-फानन में तिलक का सामान खरीदकर रस्म पूरी गई। 


स्थानीय तथा सरायइनायत थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो मजदूर जख्मी हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से एसआरएन में भर्ती कराया गया है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरायरहिया गांव स्थित एक ईंट के भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के बरौना गांव निवासी अर्जुन मजदूरी करता था। शनिवार की शाम को वह पास के आम के बगीचे में आम तोड़ रहा था। तभी वह पेड़ से नीचे जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोट आई थी। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा उसे एसआरएन में भर्ती कराया। देर शाम को एक दूसरे सड़क हादसे में अंदावा गांव के पास जीटी रोड क्रास करते हुए मजदूर राम कुमार निवासी जिला गोरखपुर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed