{"_id":"5a5fa2984f1c1bcb268b500f","slug":"kumbha-will-be-seen-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाएगा कुंभ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर छाएगा कुंभ
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुंभ-2019 की तैयारियां जोरों पर हैं। सात फ्लाईओवर और सड़कों के अलावा कई अन्य निर्माण कार्य भी हो रहे हैं। माघ मेला के बाद इन कार्यों में और तेजी आएगी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी कुंभ की धमक दिखेगी। वेबसाइट बनने के साथ फेसबुक और ट्विटर आदि पर एकाउंट भी खोले जाएंगे। इसका मकसद लोगों को मेला के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ उनकी रायशुमारी लेना भी है।
दिल्ली और मुंबई के एयरपोर्ट पर कुंभ के लोगों की होर्डिंग्स लग गई हैं। अन्य प्रमुख स्थानों पर भी कुंभ की ब्रांडिंग शुरू है। अब सोशल मीडिया पर छाने की तैयारी है। हालांकि, मंत्रियों तथा अफसरों ने अपने-अपने फेसबुक तथा ट्विटर एकाउंट पर कुंभ के बारे में पोस्ट करना शुरू कर दिया है। अब कुंभ पर वेबसाइट और फेसबुक जैसी अन्य सोशल साइट्स पर एकाउंट खोलने की योजना है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि मेला में क्या-क्या सुविधाएं हैं, कहां-कहां हैं समेत पूरी जानकारी होगी। इन माध्यमों से श्रद्धालुओं, बुद्धजीवियों से राय भी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट बनाने की प्रक्रिया शुरू है। एकाउंट भी जल्द खुलेंगे।
संगम तट पर बृहस्पतिवार से लेजर शो शुरू होगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार शहर में होंगे। वह हाईकोर्ट के काम से आ रहे हैं। मेला प्रशासन की कोशिश है कि लेजर शो का उद्घाटन मुख्य सचिव से कराया जाए। मेला के दौरान प्रतिदिन शाम को शुरू होने वाले लेजर शो के माध्यम धार्मिक घटनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को माघ मेला में होंगे। उन्हें विश्व हिंदू परिषद के संत सम्मेलन में शामिल होना है। इस दौरान वे माघ मेला और कुंभ की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। इसके मद्देनजर अफसरों ने बुधवार को उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। हर बुधवार को होने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कुंभ के मद्देनजर हुए तथा हो रहे कार्यों की विस्तार से अध्ययन किया गया। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने संबंधित विभाग के अफसरों को जल्द और गुणवत्तायुक्त कार्य करने की नसीहत दी।