फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khangar Bhonka, death in the younger brother's chest

छोटे भाई के सीने में खंजर भोंका, मौत

Fri, 24 Aug 2018 02:25 AM IST
अमर उजाला बयूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला बयूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 24 Aug 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
Khangar Bhonka, death in the younger brother's chest
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
थरवई के बहमलपुर बाजार में गुरुवार की सुबह छोटे भाई ने पहनने के लिए अपनी नई जींस नहीं दी तो बड़ा भाई हैवान बन गया। उसने चाकू से छोटे भाई के दिल को निशाना बनाते हुए पांच वार किए और भाग निकला। छोटे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


बहमलपुर गांव के फूल चन्द्र के तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा सुरेंद्र पासी (25) बुधवार को जींस की नई पैंट खरीदकर लाया था। गुरुवार की सुबह सबसे बड़ा भाई राजेंद्र पासी जींस पहनने लगा तो सुरेंद्र ने मना कर दिया। दोनों में झगड़ा हो गया। सुरेंद्र का कहना था कि नई जींस वह खरीदकर लाया है, इसलिए पहले वह पहनेगा। मारपीट होने लगी तो मां-बाप ने दोनों को छुड़वा दिया। इसी बीच मां राजेंद्र के लिए खाना निकालकर लाई तो वह खाना खाने बैठ गया। कुछ देर बाद सुरेंद्र कमरे में लौटा तो उसे देखकर राजेंद्र गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने चाकू से सुरेंद्र के दिल के पास एक दो बार नहीं, पांच बार चाकू घोंप दिया। सुरेंद्र सीना पकड़कर गिर गया। आवाज सुनकर परिजन दौड़े। खून से लथपथ सुरेन्द्र को परिजन डाक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, राजेन्द्र पासी कुछ दूर पर खेत में रक्तरंजित चाकू छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थरवई अनुसार राजेन्द्र पासी चोरी, लूट आदि मामले में कई बार जेल जा चुका है। फूलचन्द्र का मझला बेटा महेन्द्र पासी भी थरवई के पाण्डेश्वर नाथ मेले मे हुए ट्रिपल मर्डर केस में जेल में बंद है। मौत की सूचना से मां कलावती एवं बहन प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। अभी वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed