{"_id":"519ae1b0ecfcbe42ad6dc8fab602c5ef","slug":"keep-pistol-robbed-temples-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा रख युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी पर तमंचा रख युवक को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बाइकर्स गैंग एक बार फिर शहर में सक्रिय हो गया। इंश्योरेंसकर्मी के साथ लूट की घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की देररात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की कनपटी पर तमंचा रखकर नकदी और सोने की अंगूठी छीनकर भाग निकले। इतना ही नहीं बदमाश मोबाइल के साथ एक्टिवा की चाभी भी छीन ले गए। ताकि भुक्तभोगी तुरंत किसी को मामले की सूचना न दे सके। घटना कर्नलगंज के शिवरामदास गुलाटी मार्ग की है। कर्नलगंज पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
ममफोर्डगंज के रहने वाले योगेश कुमार तिवारी उर्फ बीनू लाउदर रोड स्थित कृति स्कैनिंग सेंटर में मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार रात वह सिविल लाइंस रात लगभग साढ़े 12 बजे एक्टिवा से घर लौट रहे थे। वह मेयोहाल चौराहे से गुलाटी मार्ग से मनमोहन पार्क की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से दो बाइक पर चार बदमाश आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर योगेश को रोक लिया।
बदमाशों के चंगुल में अपने को घिरा पाकर योगेश सहम गए। इससे पहले वह कुछ बोलते दो बदमाश बाइक से उतरकर योगेश के करीब पहुंचे और उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने योगेश का पर्स, अंगूठी और मोबाइल छीना फिर भाग निकले। योगेश पैदल ही कर्नलगंज थाने पहुंचे और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसआई उमेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कर्नलगंज पुलिस तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।