{"_id":"57aa465c4f1c1b2b12ee566c","slug":"janitor-killed-in-the-looting-of-the-brick-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को मारकर ईंट भट्ठा में की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को मारकर ईंट भट्ठा में की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरांव इलाके के बरेठी डगरहा का पूरा गांव में सोमवार रात ईंट भट्ठा के चौकीदार रामखेलावन भारतीय (60) की ईंट से कुचलकर हत्या के बाद एक मजदूर ट्रैक्टर और पंपिग सेट के पार्ट्स समेत तमाम सामान लूटकर फरार हो गया। यह मजदूर विलासपुर से यहां आया था। मंगलवार सुबह कत्ल का पता चलने पर पुलिस ने परिवार सहित फरार मजदूर के चाचा को हिरासत में ले लिया। पता चला है कि यह मजदूर पैसे नहीं मिलने से नाराज था। आशंका है कि वह परिवार सहित विलासपुर भाग गया है। ऐसे में एक पुलिस टीम उसके घर के लिए रवाना की जाएगी।
बरेठी डगरहा गांव में प्रेमचंद्र का ईंट भट्ठा है। हंडिया कस्बा निवासी रामखेलावन भारतीय (60) भट्ठा में चौकीदारी करता था। सोमवार रात भी वह भट्ठा के अहाते में चारपायी पर मच्छरदानी लगाकर सोया था। मंगलवार को वह सुबह देर तक चारपायी से नहीं उठा तो भट्ठा के मजदूर उसे जगाने गए। करीब जाने पर चारपीय के नीचे खून दिखा मच्छरदानी हटाने पर रामखेलावन का सिर और चेहरा खून सना मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं खून सनी ईंट पड़ी थी।
ईंट से सिर और चेहरा कूंचकर चौकीदार को मारा गया था। भट्ठा मालिक प्रेमचंद्र और मृतक के परिजन वहां पहुंच गए। भट्ठा से ट्राली समेत ट्रैक्टर, सबमर्सिबल की मोटर, गैस चूल्हा, पंपिग सेट के पार्ट्स नदारद थे। फिर पता चला कि विलासपुर से आया मजदूर गोलू सिंह भी पत्नी और दोनों बेटियों समेत गायब है। पुलिस ने विलासपुर से मजदूरों की सप्लाई करने वाले व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बताया कि गोलू का चाचा गणेश सरायइनायत में लाहुरपुर स्थित ईंट-भट्ठा में चौकीदार है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो गोलू का पूरा पता मिल गया। अब उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जगतपुर। चौकीदार के कत्ल में आरोपी गोलू ने ऐसा किया क्यों? इस बारे में मजदूरों से बातचीत में पता चला है कि वह हफ्ते भर पहले ही यहां काम पर आया था। तीन दिन पहले उसने भट्ठा मालिक से पैसों की मांग की थी लेकिन उसे झिड़क दिया गया। शायद इसी वजह से बौखलाहट में उसने यह हरकत कर डाली। उसके खिलाफ कत्ल और लूट का मुकदमा लिखकर पुलिस तलाश में जुटी है। एक टीम विलासपुर भी भेजी जा रही है।