फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innocent fell from her mother's lap in the mini truck crushed to death

मां की गोद से गिरे मासूम की मिनी ट्रक से कुचलकर मौत

Thu, 23 Feb 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Innocent fell from her mother's lap in the mini truck crushed to death
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
सलोरी इलाके में गल्ला बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार शाम नगर निगम की कूड़ा गाड़ी (मिनी ट्रक) से कुचलकर मां-बाप की आंखों के सामने दो साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे का खून से लथपथ शव देखकर राहगीरों की रूह क ांप गई। इकलौते बेटे का शव देख माता-पिता रोते-रोते अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद भाग रहे मिनी ट्रक के चालक को पकड़ लिया। कुछ देर पहले हंसी खुशी घर से निकले माता-पिता मासूम का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कर्नलगंज में बड़ी बगिया निवासी रमेश सक्सेना का इकलौता बेटा मनीष सक्सेना ट्रेवेल्स का काम करते हैं। वह बुधवार शाम को पत्नी गुड़िया और बेटे अभि (2) के साथ स्कूटी से कटरा जा रहे थे। घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित गल्ला बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद था। ट्रेन गुजरने के  बाद फाटक खुला तो लोग जल्दी निकलने के चक्कर में तेजी से वाहन लेकर आगे बढ़े। मनीष की स्कूटी में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और अभि मां की गोद से छिटककर सड़क पर गिरा और मिनी ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया।
विज्ञापन


मासूम का सिर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। इकलौते बेटे का शव देखकर गुड़िया और मनीष चीख पड़े। मां गुड़िया बेटे के शव को सीने से लिपटाकर बिलखते हुए अचेत हो गई। भीड़ ने मिनी ट्रक के चालक पुनीत कुमार निवासी बख्शी बांध को पकड़ लिया। खबर पाकर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। वहीं दस मिनट पहले घर से निकले मनीष और पुलिस के साथ बेटे का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पोते का शव देखकर रमेश की आंखों से आंसू छलक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बगिया निवासी मनीष के घर शादी के एक साल बाद बेटे ने जन्म लिया था तो घर में खुशी आ गई थी। घर में अकेला बच्चा होने के चलते अभि माता-पिता के साथ दादा-दादी के आंखों का भी तारा था। बुधवार शाम दुर्घटना में बच्चे की मौत के बाद से घर में गम का माहौल है।


घटना के समय उधर से गुजर रहे गल्ला बाजार निवासी शेखर कुमार के मुताबिक जल्दी निकलने के चक्कर में इतना दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के चलते हादसा हुआ। बड़ी बगिया के रामू और सलोरी निवासी रोहित तिवारी के मुताबिक सालों से आईईआरटी के पास ओवरब्रिज बनाने की मांग चल रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं है। जिसने भी दर्दनाक हादसे के बारे में सुना उसकी रूह कांप गई। घटना को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है। गम में डूबे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। दो घंटे बाद बच्चे के  शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed