फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innocent death by drowning in pit pit for power project

पॉवर प्रोजेक्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

Sat, 12 Aug 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 12 Aug 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
Innocent death by drowning in pit pit for power project
फाइल
यमुनापार इलाके में मेजा के भटौती गांव में गड्ढा एक मासूम के लिए काल बन गया। मेजा पावर प्रोजेक्ट की ओर से गड्ढा खोदा गया लेकिन उसे भरा नहीं गया नतीजतन गुरुवार रात पांच साल का बच्चा खेलते हुए उस गड्ढे के पानी में डूब गया। गुस्साए लोगों ने विरोध में चक्काजाम की कोशिश की।  
विज्ञापन


बिजौरा गंगा घाट से कोहड़ार में स्थापित हो रहे मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के लिए पानी पहुंचाने के लिए गड्ढे खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है। नियम के तहत पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को ढक देना चाहिए था लेकिन संबंधित कंपनी ने ऐसा नहीं किया। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर गया। भटौती कोनिया गांव के बाबूराम निषाद के दो बेटों में छोटा बजरंगी (5) बृहस्पतिवार रात घर के बाहर खेलते हुए ऐसे ही एक पानी भरे गड्ढे तक पहुंच गया। वह गड्ढे में गिरकर पानी में डूब गया। उधर, बजरंगी देर तक नहीं नजर आया तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान किसी की नजर पानी भरे गड्ढे की तरफ गई।
विज्ञापन


पानी में बजरंगी उतराता नजर आया। पता चला तो परिवार और मुहल्ले के लोग वहां जुट गए। बजरंगी को बाहर निकाला गया लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में कोहराम मच गया। मां सीता देवी रोते-रोते बेसुध हो गई। ग्रामीणों में एनटीपीसी के ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गुस्साए लोगों ने भटौती के पास चक्काजाम की भी कोशिश की मगर किसी तरह पुलिस अफसरों ने समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed