{"_id":"57a100314f1c1b6f152ba21a","slug":"including-firing-on-fellow-keeper-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने पर भाई समेत दरोगा हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग करने पर भाई समेत दरोगा हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायइनायत के गोतावां गांव में मंगलवार दोपहर दरोगा और उसके भाई के बीच पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में झगड़ा इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं लेकिन इससे गांव में खलबली मच गई। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ा और थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि दरोगा और उसके भाई का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
गोतावां निवासी एचसीपी त्रिलोकी सिंह सोनभद्र के मैनपुर थाने में तैनात है। इन दिनों वह घर आया हुआ है। त्रिलोकी और उसके भाई त्रिभुवन के बीच पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के लिए विवाद बना है। छुट्टी पर घर आए दरोगा त्रिलोकी और उसके भाई त्रिभुवन के बीच मंगलवार को भी कहासुनी होने लगी। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। उसी दौरान बंदूक से फायरिंग कर दी गई। बताया गया कि दरोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया था। किसी ने 100 नंबर पर खबर दी तो सरायइनायत थाने की पुलिस फोर्स वहां पहुंची। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच सुलह हो गई मगर मारपीट और फायरिंग करने पर शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।