सिविल लाइंस में रईसजादों की सरेराह गुंडई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में मांडा का पिंटू उर्फ लंबू (25) रामबाग के लकड़मंडी इलाके में रहता है। यहीं उसके गांव के कई लोग रहते और लाई-चने का ठेला लगाकर गुजर बसर करते हैं। पिंटू भी सिविल लाइंस सरदार पटेल मार्ग पर एक मॉडल शॉप के पास भूजा का ठेला लगाता है। गुरुवार रात लगभग साढ़े आठ बजे स्कार्पियो सवार तीन युवक पहुंचे। युवकों ने बगल की दुकान से नमकीन का पैकेट लिया। चार रुपये छुट्टा न होने पर दुकानदार ने पिंटू से चार रुपये देने को कहा। पिंटू ने कहा कि ग्राहक के चने भूजकर अभी दे रहा हूं। यह सुनते ही रईसजादे भड़क गए और पिंटू को गाली लगे तो सहम गया फिर उन्हें चार रुपये देने लगा। इस बीच गुंडई पर आमादा स्कार्पियो से आए बिगड़ैल युवक उस पर टूट पड़े। पिंटू को लात-घूंसों से पीटने के दौरान एक युवक ने भूजा भूनने वाला हंसिया उठाया उसके सिर मार दिया।
वह गिरा तो उसपर फिर वार किए गए। मारपीट के दौरान चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो हमलावर स्कार्पियो छोड़कर भागे। भीड़ ने एक हमलावर रानू पुत्र लतीफ निवासी खुल्दाबाद को दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सूचना पाकर मौके पर सीओ आलोक मिश्र और इंस्पेक्टर महेश पांडेय पहुंच गए। पकड़े गए आरोपी और स्कार्पियो को थाने भेज दिया गया। घायल पिंटू को पुलिस अस्पताल ले गई। सीओ और इंस्पेक्टर ने गरीब ठेले वाले का सीटी स्कैन कराने समेत इलाज की व्यवस्था कराई। सूचना पाकर उसके घर वाले भी आ गए।