{"_id":"574362df4f1c1bae70690eef","slug":"in-fight-a-women-was-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में हुआ पथराव, महिला की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में हुआ पथराव, महिला की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच झगड़े में एक महिला की जान चली गई। जगदीशपुर में सोमवार रात दोनों तरफ के लोगों के बीच कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव के दौरान महिला कलावती (55) के सिर पर गहरी चोट पहुंची और वहीं उसकी मौत हो गई। झगड़े में महिला की मौत से खलबली मच गई। पुलिस फोर्स के साथ अफसर पहुंच गए। देर रात विरोधी पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई।
जगदीशपुर गांव में पड़ोसियों पंधारी यादव और बद्रीप्रसाद यादव के बीच लंबे समय से एक जमीन पर कब्जे के लिए विवाद बना है। कई बार उनके बीच इस जमीन के चक्कर में टकराव हो चुका है। पांच दिन पहले भी इन दोनों परिवार के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी जिसमें हंडिया थाने में केस भी दर्ज कराया गया था। उस जमीन से रासता निकालने को लेकर उनके बीच तनातनी बनी है। उसी मसले पर सोमवार देर शाम भी दोनों तरफ के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। बातचीत में तल्खी बढ़ी और वे आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे निकल आए। पथराव भी होने लगा। एक पत्थर बद्रीप्रसाद की पत्नी कलावती (55) के सिर में लगा और वह लहूलुहान होकर गिर गई। अस्पताल भी ले जाने की नौबत नहीं आई। वहीं कलावती ने दम तोड़ दिया। किसी ने कंट्रोल रूम में खबर दी तो एसपी गंगापार राजेश श्रीवास्तव, सीओ रविशंकर प्रसाद कई थानो की पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मगर पीड़ित परिवार के लोग अड़ गए कि शव को नहीं उठाने दिया जाएगा। देर रात तक पुलिस अफसर परिजनों को मनाने का प्रयास करते रहे। सीओ ने बताया कि पंधारी यादव और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। सभी आरोपी घटना के बाद फरार हो गए।