फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegitimate relationship in turn killed friend

नाजायज रिश्ते के फेर में दोस्त को ही मार डाला

Tue, 20 Oct 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर (इलाहाबाद)। सरायममरेज इलाके के छतौना गांव में रविवार रात एक युवक अपने दोस्त की हत्या कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या के पीछे नाजायज रिश्ता है। आरोपी युवक का अपने दोस्त के परिवार की एक महिला से अंतरंग रिश्ता बन गया। वह उस महिला को भगा भी ले गया था। लौटने पर दोस्त ने रविवार रात उसकी दगाबाजी का विरोध किया तो मारपीट के दौरान उसने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। अस्पताल ले जाने तक में मौत हो गई। घटना के बाद से कातिल युवक फरार है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कत्ल का केस लिखा है।
विज्ञापन


फूलपुर के बरना गांव का गुड्डू (32) राजगीर यानी मिस्त्री था। सरायममरेज के छतौना गांव के राजेश कुमार से उसकी दोस्ती थी। वह भी राजगीर है। घर आते-जाते गुड्डू के परविार की एक महिला से राजेश के करीबी रिश्ते बन गए। वह अक्सर गुडडू के घर जाने लगा। आलम यह हुआ कि इस रिश्ते का विरोध करने पर राजेश ने दो माह पहले अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला था। फिर कुछ रोज बाद वह दोस्त के परिवार की महिला को भगा ले गया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले राजेश छतौना में अपने घर लौटा तो महिला को उसके परिवार के पास भेज दिया। यह जानकारी मिलने पर रविवार रात गुड्डू छतौना जाकर राजेश से उसके घर में मिला। वहां उन दोनों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दौरान ही राजेश ने गुड्डू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गुड्डू की चीख सुनकर आसपास के लोग जुटे तो राजेश भाग गया। किसी से 100 नंबर पर सूचना दी तो एंबुलेंस के साथ पुलिस भी आ गई। घायल गुड्डू को पहले सीएचसी प्रतापपुर ले जाया गया। वहां से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया पर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। एसओ सरायममरेज राजकुमार शर्मा ने बताया कि गुड्डू के पिता पारसनाथ की तहरीर पर राजेश के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed