{"_id":"5841d62c4f1c1bb61fde8b27","slug":"iffco-senior-manager-throat-slit-by-machine-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफको में वरिष्ठ प्रबंधक का मशीन से गला कटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इफको में वरिष्ठ प्रबंधक का मशीन से गला कटा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इफको फूलपुर के पी वन प्लांट में शुक्रवार दोपहर वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार सक्सेना (50) का सेलो स्कैपर मशीन से गला कट गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी चीख सुनकर प्लांट में काम कर रहे मजदूर भाग कर पहुंचे तो विजय कुमार का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह देख सबके रोंगटे खड़े हो गए। मजदूर चीखते हुए बाहर भागे। दुर्घटना के बाद अफसरों और कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। हादसे को लेकर परिसर में तरह-तरह की चर्चा रही। सवाल उठ रहे हैं कि वरिष्ठ प्रबंधक वहां क्या करने गए थे? दूसरे यह कि वहां मशीन पर काम करने वाले कर्मचारी कहां थे?
मूलरूप से लखनऊ सिटी के रहने वाले विजय कुमार सक्सेना इफको फूलपुर में वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत के पद पर कार्यरत थे। वह आवासीय परिसर में कावेरी कॉलोनी में पत्नी शोभना के साथ रहते थे। उनके दो बेटों में बड़ा आकाश सक्सेना बंगलौर में एक निजी कंपनी में जॉब करता है। जबकि छोटा बेटा अनुराग लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। शुक्रवार सुबह विजय घर से प्लांट के लिए निकले। दोपहर पी वन प्लांट में पहुंचे। यहां से मशीन के जरिए तैयार खाद सेलो स्कैपर मशीन के जरिए पैकिंग के लिए जाती है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ प्रबंधक मशीन को देखने के लिए झुके और तभी चपेट में आ गए। मशीन में उनकी गर्दन फंसकर कट गई।
चीख सुनकर प्लांट में काम कर रहे कर्मचारी भागकर पहुंचे तो विजय का खून से लथपथ शव पड़ा था। गर्दन का पिछला हिस्सा मामूली रूप से जुड़ा हुआ था। खबर पाकर तमाम अफसर और कर्मचारी पहुंच गए। विजय की पत्नी शोभना को भी इस अनहोनी की खबर दी गई। पति का शव देखकर वह अचेत हो गईं। अफसरों की सूचना पर फूलपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों और अफसरों से घटना के बारे में पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर कर्मचारी और अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हादसे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। जिस मशीन से हादसा हुआ वहां तैनात कर्मचारी कहां था, यह सवाल बना हुआ है। एसपी गंगापार राजेश कुमार ने बताया कि पत्नी ने दुर्घटना की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवाले किसी तरह का आरोप लगाते हैं तो उसकी भी जांच की जाएगी।