{"_id":"5866ae024f1c1b7b25eeaf8f","slug":"house-belonged-competitive-student-abducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के लिए निकली प्रतियोगी छात्रा का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के लिए निकली प्रतियोगी छात्रा का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा बघाड़ा से सोमवार दोपहर फूलपुर स्थित घर जाने के लिए निकली प्रतियोगी छात्रा कल्पना मौर्य का अपहरण कर लिया गया। हॉस्टल से निकलने के पहले छात्रा ने घरवालों को फोन कर बता दिया था कि वह आ रही है। जब वह नहीं पहुंची तो परेशान परिजन खोजने निकले। कुछ पता न चलने पर दूसरे दिन शाम को कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। कर्नलगंज पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर शांत बैठ गई। मामले में कर्नलगंज पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित छात्रों ने शुक्रवार दोपहर कर्नलगंज थाने का घेराव किया। तब पुलिस हरकत में आई और अपहरण का केस लिखा गया।
फूलपुर में हुमामगंज निवासी हरीलाल मौर्य किसान हैं। उनकी बेटी कल्पना मौर्य शहर में छोटा बघाड़ा स्थित शास्त्री लॉज में रहकर एसएससी की कोचिंग करती है। तीन बाद भी पुलिस के मामले में कोई ठोस कदम न उठाने से नाराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रनेता नलिनी मिश्र के नेतृत्व में कर्नलगंज थाने का घेराव किया। साथ छात्रा के भाई ने एडीएम सिटी और एसएसपी को ज्ञापन देकर बहन के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
छात्रा के मोबाइल की सीडीआर से पता चला कि उसने मंगलवार को अपने भाई से संपर्क किया था लेकिन फोन बीच में ही कट गया था। इससे छात्रा के घरवाले और परेशान हो गए। छात्रा के मोबाइल की अंतिम लोकेशन भदोही जनपद में मिली है। छात्रा का मोबाइल अब बंद है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज हो गया। बरामदगी के लिए उसके मोबाइल की लोकेशन और सीडीआर की जांच की जा रही है।