फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   His brother killed , beaten and stoned

शराबी ने छोटे भाई को पीटकर मार डाला

Mon, 02 May 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
His brother killed , beaten and stoned
क्राइम
नशे में धुत एक व्यक्ति ने शनिवार रात अपने छोटे भाई को लात-घूंसे से पीटकर मार डाला। होलागढ़ के मुकुंदपुर में इस घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार हो गया। उसके खिलाफ कत्ल का केस लिखा गया है। डेढ़ माह पहले ही उसके पिता का निधन हो गया था। अभी परिवार के लोग उस गम से उबर भी नहीं पाए थे कि भाई द्वारा भाई के कत्ल की इस घटना ने लोगों को दहला दिया। पुलिस आरोपी व्यक्ति को खोज रही है।
विज्ञापन


मुुकुंदपुर बंतरी गांव निवासी रामसजीवन पटेल का डेढ़ महीने पहले निधन हो गया था। 25 मार्च को तेरहवीं के दिन ही उनके पुत्रों अशोक पटेल तथा संजय पटेल उर्फ अजय के बीच खर्च को लेकर झगड़ा हुआ था। तब से उन दोनों भाइयों के बीच खुन्नस बनी थी। वे दोनों ही राजगीर का काम करते थे। शनिवार रात उनके बीच फिर कहासुनी होने लगी। बताया गया कि दोनों कच्ची शराब के नशे में धुत थे। अशोक ने छोटे भाई संतोष उर्फ अजय (35) को लात-घूंसे से बेरहमी से पीटा।  
विज्ञापन


सीने पर पैर भी रखकर दबाया। हमले में अजय के नाजुक अंग पर चोट पहुंची जिससे वह बेसुध हो गया। कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। अजय की मौत होने पर अशोक घर से भाग गया। अजय की पत्नी धर्मा देवी रोने-चीखने लगी तो वहां भीड़ लगी और खबर पाकर होलागढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी धर्मा देवी ने अपने जेठ अशोक के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कराया। अजय की हत्या से उसकी पत्नी धर्मा देवी, बच्चों पांच साल के पुत्र अमन और तन साल की बेटी अंकिता पर मुसीबत टूट पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed