फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   highway accident allahabad

हाईवे से गिरी स्कार्पियो, सात लोगों की गई जान

Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
highway accident allahabad
crime
कोखराज-हंडिया फोरलेन हाईवे पर सोमवार शाम बेकाबू स्कार्पियो रेलिंग तोड़कर 15 फुट नीचे जा गिरी। दुर्घटना में पांच महिलाओं और एक बालक समेत सात लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। ये सभी लोग वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद सोमवार शाम फतेहपुर लौट रहे थे तभी नवाबगंज इलाके में हादसा हो गया। खबर पाकर फतेहपुर से परिजन और रिश्तेदार यहां आ गए।
विज्ञापन


  फतेहपुर जनपद में कोतवाली इलाके में जाफरगंज कोतवाली इलाके में रहने वाले रिटायर फौजी रिपुसूदन परिहार अपने परिवार तथा केवई मलाका निवासी मित्र मनोज तिवारी समेत कुछ लोगों के साथ रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। रिपुसूदन की बेटी आरती (25) वाराणसी स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय में बीएएमएस अंतिम वर्ष की छात्रा थी। आरती को भी लेकर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वे वाराणसी से स्विफ्ट और स्कार्पियो में फतेहपुर रवाना हुए। स्कार्पियो में महिलाओं समेत नौ लोग थे। प्रापर्टी डीलर संदीप पांडेय उर्फ नीलू (36) स्कार्पियो चला रहा था। स्कार्पियो कार से आगे थी। शाम करीब पांच फोरलेन हाईवे पर नवाबगंज इलाके में मुनव्वरपुर के पास स्कार्पियो बेकाबू होकर दो लेन के बीच बनी रेलिंग तोड़कर करीब 15 फुट नीचे जा गिरी। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। ग्रामीण जुटे। नवाबगंज पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से स्कार्पियो में फंसे लोगों को निकाला गया। क्रेन से गाड़ी को भी बाहर लाया गया। उसमें पांच महिलाओं, एक बालक और चालक संदीप उर्फ नीलू समेत सात लोगों की मौत हो चुकी थी। एक महिला गंभीर घायल थी। मनोज की सात साल की बेटी अंशु साफ बच गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस में घायल महिला को अस्पताल भेजा। शव एसआरएन अस्पताल स्थित चीरघर भेज दिए गए। उधर, दूसरी कार सवार लोग कौशाम्बी में सैनी तक पहुंचे तो उन्हें हादसे का पता चला। वे कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे तो कोहराम मचा। देर रात फतेहपुर से मृतकों और घायलों के परिजन तथा रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सात लोग हुए हादसे का शिकार
हाईवे पर स्कापियो दुर्घटना का शिकार हुए लोगों में राधा नगर कोतवाली फतेहपुर संदीप पांडेय उर्फ नीलू (36), आरती (26) पुत्री आरएस परिहार, सुषमा देवी (50) पत्नी रामसजीवन, मनोज तिवारी का पुत्र मन्नू (12),उर्मिला तिवारी पत्नी लखन तिवारी, मिथिलेश शुक्ला पत्नी स्व भगौती शुक्ला शामिल है। इसके अलावा रेखा तिवारी (40) पत्नी रेखा तिवारी निवासी आबूनगर फतेहपुर एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed