फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Judge of Moradabad district judge in the name of the phone

हाईकोर्ट जज के नाम पर मुरादाबाद के जिला जज को किया फोन 

Thu, 03 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 03 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
High Court Judge of Moradabad district judge in the name of the phone
iphone - फोटो : getty images
हाईकोर्ट के एक जज के नाम से मुरादाबाद के जिला जज को फोन करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की गोपनीय जांच में जिला जज को फोन करने वाले शातिर शख्स ने पुलिस को उलझा दिया है। पुलिस ने संदिग्ध नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि वोडाफोन का सिम फर्जी वोटर आईडी पर लिया गया था। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने लंबी जांच की। अब कैंट थाने में एफआईआर लिख पुलिस फोन करने वाले का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट के जज का नाम लेकर एक मोबाइल नंबर से मुरादाबाद के जिला जज को फोन किए जाने के बारे में 17 सितंबर को एसएसपी को पत्र के जरिए जानकारी दी गई थी। जिसमें आग्रह किया गया था कि इस नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच करा ली जाए। एसएसपी के निर्देश पर सर्विलांस और कॉल डिटेल जुटाने के बाद छह अक्तूबर को एसपी क्राइम ने रिपोर्ट सौंपी। फिर इस मामले में रिपोर्ट लिखकर जांच का आदेश हुआ।
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक जांच में पता चला कि वोडाफोन का नंबर दिल्ली के किसी अनिल कुमार के नाम से लिया गया था। इसका फर्जी वोटर आईडी पर अस्थायी पता-दारागंज इलाहाबाद है। उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में थी। शातिर की तलाश हो रही है। यह नंबर अब बंद है। थानाध्यक्ष कैंट ब्रजेश द्विवेदी के अनुसार हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed