{"_id":"579e57c14f1c1bcc222b8cd5","slug":"hearted-store-two-factions-clash-and-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल्की की दुकान पर दो गुटों में मारपीट और , फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुल्की की दुकान पर दो गुटों में मारपीट और , फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममफोर्डगंज इलाके में रविवार रात फुल्की की दुकान पर युवकों के दो गुटों में कहासुनी और मारपीट हो गई। पिटा युवक देख लेने की धमकी देकर गया और कुछ देर में आधा दर्जन साथियों के साथ लौटा। हलवाई चौराहे के पास जिससे मारपीट हुई थी, वह दिख गया तो उसे खदेड़ लिया। वह भागकर एक गली में घुस गया। जहां हमलावरों ने घेरकर लात-घूंसों से पीटा और तमंचे से फायरिंग की। गोली की आवाज से मोहल्ले में खलबली मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागे। हमलावरों की एक बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
चौकी प्रभारी ममफोर्डगंज रजोल नागर ने बताया कि ममफोर्डगंज का रहने वाला अंकित पुत्र राजू फौव्वारा चौराहे के पास फुल्की खा रहा था। तभी एक युवक आया। उसने अंकित से प्याज देने को कहा तो अंकित ने ऐतराज किया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अंकित को उस युवक ने एक थप्पड़ दिया तो अंकित ने भी उसे पीट दिया।
पिटा युवक देख लेने की धमकी देकर चला गया। आधे घंटे बाद अपने साथियों के साथ आया। हलवाई चौराहे के पास अंकित अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी हमलावरों ने खदेड़ लिया। वह भागा तो लेकिन हमलावरों के चंगुल से बच नहीं पाया। घर के पास अंधेरी गली में हमलावरों ने दबोच कर पीटा और दहशत फैलाने की तमंचे से फायरिंग की। मोहल्ले के लोगों ने हमलावरों को दौड़ाया तो वे भाग निकले। हमलावरों की एक गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह ने बताया कि घायल युवक की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।