{"_id":"5877d44d4f1c1bab78ba9920","slug":"gun-recover","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 अवैध असलहों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 अवैध असलहों के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव पर अवैध हथियारों की बढ़ी डिमांड को देखते हुए बिहार से तस्करी के साथ ही यहां पुराने धंधेबाजों ने नए सिरे से कारखाना चालू कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और करेली पुलिस ने बुधवार रात करेली के आदमपुर मदारीपुर गांव में दबिश देकर तमंचा कारखाना का भंडोफोड़ किया। पुलिस ने 11 तैयार और दो अर्धनिर्मित तमंचे तथा उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी सिटी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि इंटेलीजेंस विंग प्रभारी नागेश कुमार सिंह, स्वॉट प्रभारी ओम शंकर शुक्ला, इंस्पेक्टर करेली जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जीतेंद्र पाल सिंह, सिपाही अवनीश कुमार, पवन सिंह, भानू सिंह, बालगोविंद पांडेय, विनोद कुमार सिंह, संजय सिंह, एहतेशामुद्दीन सिद्दिकी समेत अन्य लोगों ने दबिश देकर टाइगर निषाद उर्फ गब्बर निवासी आदमपुर मदारीपुर, बच्छराज निषाद निवासी मदारीपुर को पकड़ा है।
सीओ रूपेश सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मांग बढ़ गई थी। इसलिए महीनों से बंद कारखाने को दोबारा चालू कर दिया गया। असलहा पांच से आठ हजार रुपये में बेचते थे। ग्राहक बच्छराज खोजता था। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों का नाम भी सामने आया है जो धंधे में शामिल रहे। उनकी तलाश की जा रही है। बदमाश फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ तक मांग पर ग्राहकों को असलहा सप्लाई करते थे।