फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gufran are viewing CCTV footage of the killer

सीसीटीवी फुटेज में देखे जा रहे गुफरान के कातिल

Fri, 25 Nov 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gufran are viewing CCTV footage of the killer
सीसीटीवी - फोटो : demo
पत्थर गली में बृहस्पतिवार रात बाइस साल के कारोबारी गुफरान उर्फ गप्पू की दुकान में गोली मारकर हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही मिनटों के भीतर घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। आलम यह था कि भीड़ में गुस्से को देख पुलिसवाले भी घबराए हुए थे कि कहीं तेलियरगंज की तरह यहां भी लोग कातिलों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बवाल पर उतारू न हो जाएं। शाहगंज थाने से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर इस घटना के बाद आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स वहां तैनात कर दी गई। गनीमत रही कि लोग गमगीन मगर शांत रहे। 
विज्ञापन


गुफरान ने पत्थर गली में घर से बमुश्किल 100 मीटर दूर एक मकान में किराए की दुकान में पहले फुटवियर शॉप फिर जनरल स्टोर खोला था। महज बीस साल की उम्र में वह अपना खर्च निकालने के अलावा परिवार के भी गुजारे में मदद करने लगा था। बाकी दोनों भाई इमरान और दिलशाद जीरो रोड पर जूते-चप्पल की दुकानें चलाते हैं। पिता के इंतकाल के बाद ये तीनों बेटे मां मुन्नी बेगम का सहारा बने रहे। तीन बेटियों में दो का ब्याह हो चुका है। इन्हीं तीनों भाइयों पर छोटी बहन के निकाह की जिम्मेदारी थी। अब सबसे छोटा गुफरान जाने किस रंजिश में किन लोगों का शिकार हो गया है। पुलिस को पता चला कि गोली मारने के बाद कातिल पल्सर बाइक पर नखासकोहना की तरह भागे थे।
विज्ञापन


कई लोगों ने इस बात की पुष्टि की है लेकिन कोई भी बदमाशों के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे पाया। मौके पर फील्ड यूनिट ने भी आकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटनास्थल के पास हमीदिया इंटर कॉलेज तथा कुछ दुकानों-मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है ताकि कातिलों का हुलिया दिख सके। परिजन और आसपास के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि  आखिर गुफरान से किसकी रंजिश थी जो मार डाला। वह सीधे स्वाभाव का लड़का था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अरसा पहले पति रियाज अहमद के इंतकाल के बाद गम में डूबी मुन्नी बेगम बेटों तथा अविवाहित छोटी बेटी के साथ गुजारा कर रही थीं। वह जल्द से जल्द छोटी बेटी के हाथ पीले करने की सोच रही थीं। मगर बृहस्पतिवार रात छोटे दुलारे बेटे गुफरान की हत्या से उन्हें गहरा आघात पहुंचा। पहले वह रोती-चीखतीं रही फिर गुमसुम हो गई। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि शुक्रवार सुबह उन्हें पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed