{"_id":"d10056a9111857950e5333d54b94ba2e","slug":"gration-went-in-procession-and-shoes-kick-and-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों और घरातियों में चले जूते-लात और पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों और घरातियों में चले जूते-लात और पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 17 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारी। रीवा रोड स्थित एक विवाह घर में शुक्रवार रात डीजे पर डांस के दौरान जमकर मारपीट हो गई। बाराती और घराती युवकों के बीच देर तक ईंटे-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इस घटना में कई लोगों का सर फट गया। बाद में पुलिस के पहरे के बीच जैसे-तैसे विवाह संपन्न हुआ।
जारी बाजार में रहने वाले बनवारी लाल केसरवानी के बेटे विनोद केसरवानी का शुक्रवार को ब्याह था। शादी रीवा में चौरा सोनबरसा निवासी बुद्धसेन केसरवानी की बेटी प्रिया से हो रही थी। दुल्हन को लेकर उसके परिवार और रिश्ते के लोग जारी के गल्लामंडी के निकट गेस्टहाउस आ गए थे। शुक्रवार रात बारात गेस्ट हाऊस में पहुंची तो वहां डीजे पर घराती पक्ष के लड़के पहले से डांस कर रहे थे। बारातियों ने भी आकर डांस शुरू कर दिया।
इसी दौरान बारातियों में एक युवक ने घराती पक्ष की एक लड़की का हाथ पकड़कर डांस करना चाहा तो झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ के दर्जनों लोग भिड़ गए। वे एक-दूसरे पर लात-घूंसे और के बाद ईंट-पत्थर के अलावा प्लेट फेंकने लगे। मारपीट और पथराव में तीन बाराती लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
बवाल की खबर पाकर जारी चौकी की पुलिस पहुंच गई। किसी तरह झगड़ा शांत कराकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद आधी रात शादी के कार्यक्रम शुरू हुए। पुलिस पहरे में विवाह सम्पन्न हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बारात में शामिल युवक नशे में धुत थे। वे जबरन दुल्हन पक्ष की युवतियों का हाथ पकड़कर डांस करने पर अड़ गए, जो इस उत्पात का कारण बना। आपस में समझौता और शादी संपन्न करा ली गई। बवाल के बाद भी पुलिस मौजूद रही।