फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Godu escaped by giving police the slip

पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला गोदऊ

Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Godu escaped by giving police the slip
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश गोदऊ एक बार फिर पुलिस वालो को गच्चा देने में कामयाब रहा। सीओ बैरहना के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेरेबंदी की लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच गया। पुलिस की घेरेबंदी देखकर वह अपाचे बाइक से नैनी की ओर भागा। नैनी इंस्पेक्टर को पहुंचने में देर हुई जिसके चलते गोदऊ भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन


शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे कीडगंज पुलिस को सूचना मिली की शातिर बदमाश गोदऊ अपने एक साथी के साथ नए यमुना पुल पर मिंटो पार्क के पास उतरने वाली सीढ़ियों के पास मौजूद है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक की तो पता चला कि सफेद अपाचे बाइक से गोदऊ और उसका एक साथी पुल पर खड़ा है। गोदऊ और उसके साथी बाइक खड़ी कर पुल की रेलिंग के सहारे खड़े होकर सिगरेट पी रहे हैं। उनकी बाइक के आगे हिस्सा नैनी की ओर है। सटीक सूचना पर सीओ बैरहना डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एसओ कीडगंज उदयवीर सिंह, एसओ मुट्ठीगंज इंद्रदेव और एसओ अतरसुइया के साथ पुल के पास पहुंच गए। योजना के मुताबिक कीडगंज और मुट्ठीगंज पुलिस को पुल के नीचे से आना था।
विज्ञापन


जबकि सीओ और एसओ अतरसुइया को बैरहना की ओर से नए पुल पर धीरे-धीरे आगे बढ़ना था। नए पुल के नीचे जैसे ही पुलिस की गाड़ियां पहुंची। गोदऊ और उसके साथी चौकन्ने हो गए। बदमाशों ने पुल के नीचे देखा तो कई थानों की पुलिस मौजूद थी। पुलिस देखकर बदमाश दहशत में आ गए। फिर गोदऊ दो साथियों के साथ बाइक पर बैठक र नैनी की ओर भागा। बदमाश को भागते देख पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। नैनी इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर को सूचना देकर बदमाशों को आगे से घेरने के लिए कहा गया लेकिन नैनी पुलिस को पहुंचने में देर हुई। जिसके चलते एक बार फिर गोदऊ पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed