फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GN Jha hostel raided, closed work

जीएन झा हॉस्टल में मारपीट, बंद कराया काम

Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
GN Jha hostel raided, closed work
एससीएसटी हॉस्टल - फोटो : अमर उजाला
जीएन झा हॉस्टल में बृहस्पतिवार दोपहर ठेकेदार के मजदूरों पर हमला कर दिया गया। लग्जरी वाहनों पर लदकर आए बदमाशों ने वहां काम कर रहे मजदूरों की पिटाई कर दी और काम बंद कराते हुए मजदूरों को हॉस्टल से बाहर निकाल दिया। माना जा रहा है कि इस घटना के पीछे जेल में बंद एक पूर्व छात्र नेता का हाथ है। हमलावर उसी पूर्व छात्र नेता के साथी बताए जा रहे हैं और चाहते हैं कि जीएन झा हॉस्टल में चल रहे काम का ठेका उन्हें मिले। मामले में ठेकेदार ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। साथ ही इविवि प्रशासन से भी घटना की लिखित शिकायत की है। इविवि प्रशासन ने अब पुलिस की मौजूदगी में काम कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जीएन झा हॉस्टल में इन दिनों पेंटिंग का काम चल रहा है। इसका ठेका सीपीडब्ल्यूडी के माध्यम से अजय पांडेय कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के आसपास बिना नंबर वाली काले रंग की स्कॉर्पियो और सफेद रंग की सफारी से दर्जन भर बदमाश वहां पहुंचे और पेंटिंग कर रहे मजदूरों की पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने मजदूरों को पीटकर वहां से भगा दिया और काम बंद कराते हुए धमकी दी कि दोबारा दिखे तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन


घटना के बाद ठेकेदार अजय पांडेय ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी और इविवि प्रशासन से भी इसकी लिखित शिकायत की। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि मामला उनके पास आया था। पुलिस अफसरों से बात की गई है। शुक्रवार से पुलिस की मौजूदगी में ही हॉस्टल में काम कराया जाएगा। इस घटना से जीएन झा हॉस्टल के छात्रों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। ऐसी घटनाओं के कारण हॉस्टल की बेहतरी के हो रहे कार्यों के साथ छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed