{"_id":"97a46ad3703293a4e751920f5f3a4c62","slug":"gas-cutters-to-cut-the-locks-flown-to-store-weapons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर से ताले काट दुकान से उड़ाए हथियार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस कटर से ताले काट दुकान से उड़ाए हथियार
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने शुक्रवार रात यमुनापार के मेजा इलाके में पुलिस चौकी के निकट असलहों की दुकान में सेंध लगा दी। गैस कटर से ताले काटकर घुसे बदमाशों ने राइफल और बंदूक समेत दस हथियार और सैकड़ों कारतूस चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो खलबली मच गई। सीओ के साथ पुलिस ने छानबीन की। खोजी कुत्ता भी लाया गया पर रात तक पुलिस हथियार लुटेरों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं जुटा सकी। चौकी बगहा गांव निवासी रत्नाकर सिंह ने करीब एक दशक पहले मेजा रोड चौकी के बेहद करीब पटेल नगर के एक मार्केट में महाराजा शस्त्रालय नाम से हथियारों की दुकान खोली है। इस मार्केट में कई और दुकान हैं। मार्केट के गलियारे से छोटेलाल पटेल का प्लाट सटा है। दोनों के बीच एक खिड़की है। शुक्रवार रात गैस कटर से इस खिड़की को काटकर बदमाश मार्केट के गलियारे में दाखिल हो गए। फिर बदमाशों ने रत्नाकर के शस्त्रालय के चैनल और शटर में लगे पांच ताले भी गैस कटर से काट दिए।
दुकान में घुसकर बदमाशों ने असलहे और कारतूस समेट लिए। शनिवार सुबह व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो रत्नाकर की दुकान का चैनल और शटर खुला देख सन्न रह गए। ताले भी कटे पड़े थे। खबर पाकर रत्नाकर भी आ गए। चोरी की सूचना पाकर सीओ मेजा राजवीर सिंह और एसओ मेजा आदित्य सिंह पहंच गए। पुलिस ने फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारती को भी खोजी कुत्ते के साथ बुला लिया। मगर खोजी कुत्ता मार्केट के पास ही टहलकर रह गया। ऐसे में माना गया कि चोर किसी चार पहिया वाहन से आए थे।
रत्नाकर ने पुलिस को बताया कि दुकान से चार राइफल, पांच दोनाली बंदूक, एक रिवॉल्वर के अलावा 12 बोर के 340 कारतूस, 315 बोर के पांच कारतूस, रिवॉल्वर के 185 और नाइन एमएम पिस्टल के 65 कारतूस चोरी हुए हैं। बदमाश दराज में रखे पौने दो लाख रुपये के साथ ही 13 पीस रॉड और ऑयल के चार पीस उठा ले गए। हालांकि ये असलहे नए नहीं थे बल्कि लोगों ने जमा किए थे। दस हथियार और सैकड़ों कारतूस चोरी की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। चोरी की यह बड़ी वारदात मेजा रोड चौकी के बगल में हुई, इसलिए अफसरों में नाराजगी है। सीओ मेजा ने रात में गश्ती ड्यूटी पर रहे सिपाहियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस फिलहाल हथियार चोरों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं जुटा सकी है। पुलिस को सूचना मिली कि एक घुमंतू समूह जिला पंचायत कॉलोनी में रुका था, मगर शनिवार सुबह वे सभी अचानक चले गए। सीओ मेजा ने पुलिस को उन लोगों को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर भेजा मगर वे हाथ नहीं आए। दोपहर बाद एसएसपी दीपक कुमार ने भी एसपी यमुनापार नीरज पांडेय के साथ मौके पर जाकर जानकारी ली। उन्होंने मेजा थानाध्यक्ष आदित्य सिंह को असलहा लुटेरों की जल्द धरपकड़ के लिए कहा।