फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Friend took him from the house, in the morning returned with body

घर से बुलाकर ले गया दोस्त, सुबह शव लेकर लौटा

Tue, 12 Jul 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
सरायममरेज के सैगुआ गांव के श्यामजी को रविवार शाम उसका दोस्त कमलेश घर से बुलाकर शहर ले गया। रातभर गायब रहने के बाद सोमवार भोर में श्याम जी का शव लेकर कमलेश उसके घर पहुंचा तो परिवार के लोग हत्या का इल्जाम लगाते हुए चीखने-चिल्लाने लगे। कमलेश का कहना था कि पेट में दर्द उठने के बाद उसे डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों की भीड़ जुटने लगी तो कमलेश फ रार हो गया। 
विज्ञापन


सरायममरेज के सैगुआ गांव का श्यामजी (36) मजदूरी करता था। रविवार रात लगभग आठ बजे पड़ोस के मसाढ़ी गांव का उसका दोस्त कमलेश कुमार आया। उसने श्याम जी से कहा कि ईंट लादकर दारागंज उतारने चलना है। कमलेश के साथ श्याम घर से चला। देररात तक श्याम लौटक र नहीं पहुंचा तो उसके घरवाले परेशान थे। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। सोमवार भोर में लगभग साढ़े चार बजे कमलेश ट्रैक्टर पर श्याम का शव लेकर पहुंचा। शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। घरवाले शव देखकर चीखने लगे। घरवालों को आरोप लगाते देख कमलेश गायब हो गया। सूचना पर सरायममरेज पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई की तहरीर पर सरायममरेज पुलिस गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed