फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four trucks collided with each other on the Shastri Bridge

शास्त्री पुल पर आपस में टकराए चार ट्रक, चालक हुआ जख्मी

Mon, 04 Jun 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Four trucks collided with each other on the Shastri Bridge
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर रविवार की भोर में ओवरटेक करने के दौरान चार ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक का चालक जख्मी हुआ था। साथ ही दो ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। भोर में हुए हादसे के कारण शास्त्री पुल पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। इससे पुल के प्रभावित लेन पर चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर ट्रक को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।  
विज्ञापन


रविवार की भोर में तकरीबन पांच बजे ट्रकों का काफिला झूंसी से शहर की ओर जा रहा था। शास्त्री पुल पर पहुंचते ही लाइन से चल रहे ट्रकों में से एक ने ओवरेटक करने की कोशिश की। इसी दौरान आगे जा रहे ट्रक से ओवरटेक करने वाला ट्रक टकरा गया। इसके चलते ठीक पीछे आ रहे दो अन्य ट्रक भी आगे के ट्रकों से जा भिड़े। एक के पीछे एक चार ट्रकों के आपस में भिड़ने से शास्त्री पुल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे किसी तरह उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। भिड़ंत में दो ट्रकों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। लबे पुल हुए हादसे के कारण भीषण जाम लग गया। झूंसी थाने से लेकर शास्त्री पुल तक चार पहिया वाहनों की कतार लगी रही। दिन निकलते-निकलते जाम बढ़ता चला गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस तकरीबन नौ बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त ट्रकों को मौके से हटवाया। तब जाकर किसी तरह यातायात बहाल हो सका तो लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में जख्मी ट्रक चालक का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ईसीपुर खुर्द गांव में सप्ताह भर पहले चलती बस से धक्का दिए जाने और उसकी चपेट में आने से मारे गए छात्र अनुराग मामले में पुलिस शनिवार की रात एक और मुकदमा दर्ज किया है। विनोद कुमार मिश्र निवासी सिंगरामऊ थाना थरवई की तहरीर पर पुलिस ने बस में तोड़फोड़ और आगजनी में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि बस चालक पप्पू यादव निवासी फूलपुर 28 मई को वाहन लेकर जा रहा था। कसेरूआ खुर्द गांव में जी सिंह कॉलेज के पास पहुंचने पर अचानक एक साइकिल सवार बस के सामने आ गया। उसे बचाने के दौरान बस की चपेट में युवक आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के निबैयां-छिबैयां गांव में रविवार को महिला को रास्ते में रोककर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी शिवपूजन यादव की पत्नी गेना देवी आज सुबह अपने पुराने घर से नए घर की ओर जा रही थी। तभी पड़ोसियों ने रास्ते से जाने पर आपत्ति जताते हुए महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। महिला की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed