फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four suspects have been taken, check the call details

चार संदिग्ध उठाए गए, कॉल डिटेल की जांच

Mon, 07 Nov 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 Nov 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Four suspects have been taken, check the call details
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गंगापार में बहरिया इलाके के रामगढ़ कोठारी गांव में शनिवार शाम तीन बहनों रेखा, राधा और श्रेया पर पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया था। जिसमें तीनों झुलस गई थीं। अब जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि हमलावरों के निशाने पर राधा थी। चूंकि तीनों साथ में थीं, इसलिए वे भी तेजाब की जद में आ गईं। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला है कि 11 जुलाई 2016 को राधा की शादी हुई है। शादी के समय उसका गांव की एक लड़की से विवाद हुआ था। उसने सबक सिखाने की धमकी दी थी। घरवालों को शक है कि वह खुद तो घटना में शामिल नहीं थी लेकिन ऐसा करवा सकती है। घटना में राधा ही सबसे ज्यादा झुलसी है। इससे भी जाहिर होता है कि वह बदमाशों के निशाने पर थी। हालांकि पुलिस चाचा श्याम दत्त मिश्र की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को उठाया है।
विज्ञापन


 इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने में क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया गया है। सीओ महिला थाना अलका भटनागर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम बहरिया थाने और घटनास्थल पर गई। घरवालों और पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी ली। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। जिसकी कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है। चूंकि घरवालों ने एक लड़की पर शक जताया है इसलिए पुलिस एहतियात बरत रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आसपास के गांव में किन लोगों के पास पल्सर बाइक है। वे घटना के समय कहां थे। पुलिस ने घरवालों से इस बारे में भी पूछताछ की। लड़कियों के  पास मोबाइल रहता है कि नहीं। 
विज्ञापन


वहीं तेजाब पड़ने से झुलसी रेखा, राधा और श्रेया का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। राधा की हालत नाजुक  है। उसके चेहरे, सीने, हाथ और पैर पर तेजाब पड़ा है। इंटर की छात्रा श्रेया को स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। रविवार को पूरे दिन रिश्तेदार और परिचित अस्पताल पहुंचते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 तेजाब से झुलसी लड़कियों के घरवाले एसआरएन अस्पताल में चल रहे इलाज से असंतुष्ट है। सुबह डॉक्टर देखने आए थे। उसके बाद से कोई हाल जानने नहीं आया। पीड़ित लड़कियों के मां-बाप का कहना है कि राधा की हालत नाजुक है। आशंका है कि श्रेया की आंख में तेजाब के छींटे पड़े हैं। आंखों में सूजन है। पिता श्याम दत्त ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने से ज्यादा बच्चियों के इलाज की चिंता है। अगर आंख की रोशनी चली गई तो जिंदगी भर का रोना हो जाएगा। अस्पताल में दो सिपाही तैनात हैं। 

इलाहाबाद। राधा का छह माह पहले 11 जुलाई 2016 को ब्याह हुआ है। राधा का पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि बड़ी बहन का पति बंगलूरू में नौकरी करता है। राधा के पिता श्रीकांत मिश्र ट्रक ड्राइवर हैं। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। बेटियों पर तेजाब फेंके जाने की खबर पाकर वह घर आए। वहीं उनके छोटे भाई प्रतापपुर के एक स्कूल में शिक्षक श्याम दत्त मिश्र की बेटी रेखा भी इस घटना की शिकार हुई है। 


घरवालों ने गांव की एक लड़की पर शक जताया है। कुछ मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। हमले के पीछे कौन है और वजह क्या है यह जांच के बाद ही साफ होगा।--- अलका भटनागर सीओ ट्रैफिक। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed