फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four lakh new handsets, one lakh cash withdrawal thieves

चार लाख के नए हैंडसेट, एक लाख नगदी ले उड़े चोर

Tue, 20 Feb 2018 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Feb 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Four lakh new handsets, one lakh cash withdrawal thieves
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अतरसुइया थाना क्षेत्र के गोलपार्क स्थित एक मोबाइल शोरूम से रविवार रात चोरों ने पांच लाख का सामान पार कर दिया। चोरों ने दुकान से चार लाख रुपये कीमत के नए हैंडसेट और काउंटर में रखे एक लाख रुपये उठा ले गए। सुबह दुकान मालिक टहलने के लिए निकले तो शटर टेढ़ा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर डायल 100 और फिर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल की। भुक्तभोगी शोरूम मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मो. इकबाल का अतरसुइया के गोलपार्क चौराहे के पास दो मंजिला मकान है, जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं जबकि नीचे के तल पर उन्होंने मोबाइल फोन का शोरूम खोल रखा है। वह कई नामी कंपनियों के मोबाइल फोन बेचते हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह रविवार रात भी करीब 8.30 बजे वह शोरूम बंद कर ऊपर चले गए। सोमवार सुबह वह टहलने के लिए निकले तो शोरूम के शटर की हालत देख उनके होश उड़ गए। शटर टूटा पड़ा था। शोरूम के भीतर जाकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही करीब चार लाख रुपये के नए मोबाइल हैंडसेट गायब थे। चोर कैश काउंटर में रखी एक लाख नगदी भी उठा ले गए थे। भुक्तभोगी ने बताया कि बैंक बंदी के कारण शनिवार और रविवार की बिक्री का पैसा काउंटर में रखा था, जो चोर उड़ा ले गए। उनकी सूचना पर डायल 100 टीम और कुछ देर बाद अतरसुइया पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट गई। प्रभारी शरद गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। शोरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन वह घटना के वक्त काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो जिस जगह पर मोबाइल शोरूम स्थित है, वह सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है। दरअसल यहां कई बैंकों की शाखाएं हैं। इनमें एसबीआई और पीएनबी जैसे बैंक में शामिल हैं। साथ ही कई एटीएम भी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां अक्सर पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है। इसके बावजूद शटर काटकर शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम देना बदमाशों के दुस्साहस को बताता है। बड़ी बात यह है कि गोलपार्क चौराहा तीन थानों की सीमाओं को तय करता है। इनमें अतरसुइया, करेली और खुल्दाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed