फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four arrested including Shuats registrar, finance controller

शुआट्स के रजिस्ट्रार, फाइनेंस कंट्रोलर सहित चार गिरफ्तार

Tue, 29 Aug 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 29 Aug 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including Shuats registrar, finance controller
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एक्सिस बैंक की सिविल लाइंस शाखा से 23.92 करोड़ रुपये गबन के मामले में क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। गबन के आरोप में शुआट्स के रजिस्ट्रार रोबिन एल प्रसाद, फाइनेंस कंट्रोलर बरनावत एस लाल, डायरेक्टर फाइनेंस स्टीफन दास और डिप्टी फाइनेंस कंट्रोलर अजय डेविड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शुआट्स के फरार लेखाकार राजेश पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम ब्रांच बीके मिश्रा ने बताया कि एक्सिस बैंक में शुआट्स का खाता है। उस खाते से शुआट्स अधिकारियों ने बैंक के कुछ अफसरों से मिलकर बिना चेक  के 23. 92 करोड़ रुपये निकाले और दूसरे खातों में जमा करा लिए। बाद में इस रकम को निकालकर निजी स्वार्थ में इस्तेमाल किया। आरोप हैै कि इस रकम को प्राइवेट कंपनी बनाकर इस्तेमाल किया गया है, जिसे पुलिस जांच में गबन माना गया है। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर सोमवार को शुआट्स के चार अफसरों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की। मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में की जा रही है। छह सितंबर को इस प्रकरण में हाईकोर्ट के समक्ष प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। चारों आरोपियों को धारा 409, 419, 420, 421, 463, 471, 477, 201 तथा 120बी में गिरफ्तार कर विशेष सीजेएम सपना सिंह के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इनको 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल नैनी भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं शुआट्स के लेखाकार की गिरफ्तारी न होने के कारण उसको फरार घोषित करते हुए पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गईं हैं। इसमें से एक टीम अलीगढ़ जाकर राजेश की पैत्रिक और उसकी ओर से पिछले पांच साल खरीदी गई संपत्ति को कुर्क करेगी। नैनी के दो मकान तथा तीन प्लाटों को कुर्क करने के लिए दूसरी टीम बनी है, जो कि  31 अगस्त तक संपत्ति कुर्क करके अदालत में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed